पोहा क्यों है हेल्दी ब्रेकफास्ट? इसके 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप : Poha Kyu Hai Healthy Breakfast, Jane 5 Fayde

पोहा क्यों है हेल्दी ब्रेकफास्ट? इसके 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप (फोटो - sportskeeda hindi)
पोहा क्यों है हेल्दी ब्रेकफास्ट? इसके 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप (फोटो - sportskeeda hindi)

हर कोई अपने सेहत के लिए सुबह की शुरूआत अच्छी करना चाहते हैं। ऐसे में स्वाद से भरपूर पोहे को नाश्ते में खाने से शायद ही कोई इनकार करे। पोहा सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन आपको फिट रखने के साथ ही वजन कम करने में भी मददगार होता है। इसमें कार्बोहाईड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है और इसमें शरीर के लिए जरूरी विटामिन भी होते हैं।जानते हैं पोहे का सेवन आपके शरीर के लिए किस तरह फायदेमंद रहता है।

पोहा क्यों है हेल्दी ब्रेकफास्ट? इसके 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप : Poha Kyu Hai Healthy Breakfast, Jane 5 Fayde In Hindi

आयरन से भरपूर - अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से एक प्लेट पोहा खाता है तो इससे व्यक्ति में आयरन की कमी नहीं होती और वह एनीमिया रोग से दूर रहता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन और इम्यूनिटी पावर बढ़ती है।

डायबिटीज में कारगर - डायबिटीज रोगियों के लिए पोहे का सेवन काफी पुायदेमंद होता है। डायबिटीज वाले व्यक्ति को पोहा खाने से भूख कम लगती है और बीपी का लेवल सही रहता है।

न्यूट्रिएंट्स से भरपूर - लोग अक्सर पोहे को कई प्रकार की सब्जी के साथ मिलाकर बनाते हैं। पोहे में सब्जियों के सेवन से शरीर को विटामिन, खनिज और फाइबर पर्याप्त मात्रा में मिलती है।

कार्बोहाइड्रेट - पोहे में कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए लोगों को प्रतिदिन नाश्ते में पोहा खाना चाहिए।

पेट की परेशानी दूर करे - अगर किसी व्यक्ति को पेट में कोई समस्या रहती है तो पोहे का सेवन उसके लिए अच्छा रहेगा। इसमें कम मात्रा में ग्लूटोना पाया जाता है। पेट के रोगियों को डॉक्टर भी पोहा खाने की सलाह देते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।