प्याज का रस पीने के फायदे-Pyaj Ka Ras Pine Ke Fayde

प्याज का रस पीने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
प्याज का रस पीने के फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

प्याज (Onion) का इस्तेमाल लगभग सभी के घरों में होता है। प्याज खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता है। प्याज खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं। क्योंकि प्याज में एंटीइंफ्लेमेट्री, एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीबैक्टीरियल, विटामिन ए, सी, और ई, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, सल्फर, क्वेरसेटिन, कैलोरी और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन अगर कोई प्याज के रस का सेवन करता है, तो वह और भी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। जानिए प्याज का रस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

प्याज का रस पीने के फायदे- (Pyaj Ka Ras Pine Ke Fayde In Hindi)

शुगर को करता है कंट्रोल

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए प्याज का रस बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को डायबिटीज की शिकायत हो, तो उसे रोजाना प्याज के रस का सेवन करना चाहिए। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

कैंसर से करता है बचाव

कैंसर (Cancer) से बचाव के लिए प्याज का रस लाभदायक साबित होता है। अगर कोई रोजाना प्याज के रस का सेवन करता है, तो कैंसर होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

प्याज के रस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ती है। जिससे किसी भी बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

प्याज का रस आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना प्याज के रस का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही अगर आंखों में जलन की समस्या होती है, तो वह भी ठीक हो जाती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

प्याज का रस त्वचा (Skin) के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। अगर किसी को चेहरे पर झुर्रियों, मुंहासों या दाग धब्बे की शिकायत होती है। तो उसको प्याज के रस का सेवन करना चाहिए। इससे त्वचा पर ग्लो भी आता है।

रक्त संचार होता है बेहतर

प्याज का रस पीने से शरीर का रक्त संचार (Blood Circulation) बेहतर तरीके से होता है। शरीर के सभी अंगों तक खून का पहुंचना बहुत जरूरी होता है। अगर खून सही तरीके से नहीं पहुंचता है तो कई तरह की बीमारियां हो सकती है। इसलिए रोजाना सुबह प्याज के रस का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।