रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे-Raat Ko Sote Samay Ajwain Khane Ke Fayde

रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन (Ajwain) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप अजवाइन का रात में सोते समय सेवन करते हैं तो यह और भी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। अजवाइन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड के गुण पाए जाते हैं। जिसके सेवन से स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचता है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। जानिए रात को सोते समय अजवाइन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे (Raat Ko Sote Samay Ajwain Khane Ke Fayde In Hindi)

कब्ज की शिकायत होती है दूर

अजवाइन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना रात को सोते समय गुनगुने पानी या दूध के साथ अगर कोई अजवाइन का सेवन करता है, तो इससे कब्ज (Constipation) की शिकायत नहीं होती है। साथ ही पेट भी साफ होता है।

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर

अजवाइन का रात में सोते समय सेवन करने से नींद अच्छी आती है। अगर किसी को नींद न आने की शिकायत हो, तो उसे रोजाना गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों को जोड़ों में दर्द (Joint Pain) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर कोई रोजाना रात को सोते समय अजवाइन का सेवन करता है, तो इससे जोड़ों के दर्द की शिकायत से छुटकारा मिल जाता है।

खांसी में फायदेमंद

अजवाइन खांसी में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को खांसी (Cough) की शिकायत हो, तो उसे रात को गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए। इससे खांसी से जल्द छुटकारा मिल जाता है।

एसिडिटी की शिकायत से मिलता है छुटकारा

अगर किसी को अक्सर एसिडिटी (Acidity) की शिकायत होती हो, तो उसे रोजाना रात को अजवाइन का सेवन करना चाहिए। रात को अजवाइन का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

डायरिया में फायदेमंद

डायरिया (Diarrhea) की शिकायत होने पर अजवाइन काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को डायरिया की शिकायत हो, तो उसे रात को अजवाइन का सेवन करना चाहिए। इसके लिए अजवाइन को थोड़े से पानी में उबाल लेना चाहिए। फिर उसको छान कर पी लेना चाहिए।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

रात को सोते समय अजवाइन का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को शुगर की बीमारी हो, तो उसे रोजाना रात को अजवाइन का सेवन करना चाहिए। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।