पेट की गैस का अचूक इलाज: Pet Ki Gas Ka Achook Ilaaj 

फोटो: Caseearn
फोटो: Caseearn

पेट में गैस (Stomach Gas) बनना एक आम घटना है। पेट एक ऐसा अंग है जिसके ठीक रहने पर शरीर में तरंग और उमंग रहती है वरना आप परेशानी का हिस्सा बन जाते हैं। पेट को शरीर की सेहत का केंद्र कहा जाता है। अगर पेट में कोई दिक्कत है तो इसका सीधा अर्थ है कि आपके जीवन में कोई समस्या है।

इसमें पेट में गैस बनना सबसे आम है। पेट में गैस बनती है और उसकी वजह से आपको उसे रिलीज करना पड़ता है। रिलीज करने की स्थिति में आपको कई बार बिना आवाज और कई बार आवाज के साथ उसे रिलीज करना पड़ता है। जब गैस रिलीज होती है तो आपका पेट रिलैक्स महसूस करता है।

वहीं अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें गैस की समस्या है और वो रिलीज भी नहीं होती है तो आप इस इकलौते इलाज को कर सकते हैं। इससे हर हाल में आपको आराम मिलेगा। ये इलाज घरेलू होने के साथ साथ काफी कारगर है। अगर आप इस कारगर उपाय को करते हैं तो आपको आराम मिलता है।

पेट की गैस का अचूक इलाज: Pet Ki Gas Ka Achook Ilaaj

फोटो: Navbharat Times
फोटो: Navbharat Times

पानी में हींग मिलाकर पिएं: Use Asafoetida

हींग को बेहद कारगर माना जाता है। अगर आपको पेट में गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप इसका इस्तेमाल अपने खाने में जरूर करें। आप सब्जी या दाल में इसे ड़ाल सकते हैं। अगर ऐसा करना संभव ना हो तो आप इसको नार्मल या गुनगुने पानी में ड़ालकर भी पी सकते हैं।

ऐसे कई लोग हैं जिनका पाचन इस कदर बिगड़ा हुआ होता है कि वो इस उपाय का कोई असर नहीं होने देता है। इस प्रकार के लोगों को अजवाइन, जीरा पानी, अदरक, तथा बेकिंग सोडा एवं नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए। वैसे अगर आप हींग का इस्तेमाल करेंगे तो आपको इसकी जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।