बेल का जूस पीने का सही समय, जानें फायदे और नुकसान-Bel Ka Juice Pine Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan

बेल का जूस पीने का सही समय, जानें फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेल का जूस पीने का सही समय, जानें फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में बेल के जूस (Bel ke Juice) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेल का जूस पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि बेल का जूस कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बेल में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन अगर आप बेल के जूस का सेवन सही समय पर नहीं करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं बेल का जूस पीने का सही समय क्या है और इसको पीने से स्वास्थ्य को क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

बेल का जूस पीने का सही समय, फायदे और नुकसान (Bel Ka Juice Pine Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

बेल का जूस पीने का सही समय

बेल के जूस का सेवन सुबह या दोपहर के समय करना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह या दोपहर के समय में बेल का जूस पीने से कई बीमारियां दूर होती है। लेकिन बेल के जूस का सेवन भूलकर भी रात में नहीं करना चाहिए। क्योंकि रात में बेल के जूस का सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

बेल का जूस पीने के फायदे

- बेल विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- गर्मी के मौसम में लू और धूप की वजह से अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप बेल के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर को ठंडक भी मिलती है।

- बेल का जूस पेट के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेल का जूस पीने से पेट की गर्मी बाहर निकलती है, साथ ही पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है और कब्ज, एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।

- बेल का जूस खून को साफ करने में काफी मददगार साबित होता है। इसलिए इसके सेवन से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

- बेल का जूस कैंसर (Cancer) के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि बेल के जूस में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करते हैं।

- बेल के जूस का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि बेल का जूस एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो खून में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालने में मदद करते हैं।

- पेट की गर्मी की वजह से अक्सर लोगों के मुंह में छाले की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप बेल के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे मुंह के छाले ठीक होते हैं। क्योंकि इसके सेवन से पेट की गर्मी दूर होती है।

बेल का जूस पीने के नुकसान

- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को बेल के जूस का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से शुगर लेवल बढ़ सकता है।

- बेल के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

- गर्भवती महिलाओं को बेल के जूस का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava