भुने चने खाने का सही समय, फायदे और नुकसान-Bhuna Chana Khane Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan

भुने चने खाने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
भुने चने खाने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

भुने चने (Bhune chane) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। भुने चने का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं और यह सभी तत्व एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। लेकिन भुने चने का सेवन आपको तभी लाभ पहुंचाता है, जब आप उसका सही समय पर सेवन करते हैं, आइए जानते हैं भुने चने खाने की सही समय क्या होता है और इसको खाने से क्या लाभ पहुंचता है।

भुने चने खाने का सही समय, फायदे और नुकसान (Bhuna Chana Khane Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

भुना चना खाने का सही समय

भुने चने का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप भुने चने का सेवन सुबह नाश्ते से पहले करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही सुबह भुने चने का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है।

भुने चने खाने के फायदे

- भुने चने का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि भुने चने में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। साथ ही इसमें कैलोरी की भी कम मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

- भुने चने का सुबह खाली पेट सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। साथ ही पेट संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

- भुने चने का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, क्योंकि भुने चने में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- भुने चने का सेवन उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

- भुने चने का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भुने चने में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

- भुने चने का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि भुने चने में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होती है।

- जिन लोगों को अक्सर थकान और कमजोरी (Weakness) महसूस होती है, उनको रोजाना सुबह खाली पेट भुने चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भुने चने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

भुने चने के नुकसान

- भुने चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी (Vomiting) की शिकायत हो सकती है।

- भुने चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

- भुने चने का अधिक मात्रा में सेवन करने से बार-बार प्यास लगने की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment