मखाना खाने का तरीका, जानें 6 फायदे- Makhana Khane Ka Tarika, Jane Fayde

मखाना खाने का तरीका, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मखाना खाने का तरीका, जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मखाने (Makhana) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मखाने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मददगार साबित होता है। साथ ही मखाने का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। क्योंकि मखाना में मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटी ऑक्सिडेंट, फाइबर, आयरन और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन मखाने का सेवन अगर आप सही तरीके से नहीं करते हैं, तो यह आपके से स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचाते हैं। इसलिए आइए जानते हैं मखाना खाने का सही तरीका क्या है और इसको खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मखाना खाने का तरीका, जानें 6 फायदे

मखाना खाने का तरीका

1- मखाना को दूध में उबालकर खाया जा सकता है।

2- मखाने का घी में भूनकर सुबह खाली पेट खाने से सेहत को काफी लाभ पहुंचते हैं।

3- सुबह खाली पेट मखाने के खीर का सेवन भी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है।

4- सुबह खाली पेट मखाना को दूसरे मेवों के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है।

मखाना खाने के फायदे

1- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, इसलिए ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज मखाना का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित होता है। क्योंकि मखाना में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

2- मखाना का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि मखाना में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

3- मखाना का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मखाना एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है।

4- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप अपनी डाइट में मखाने को शामिल करते हैं, तो यह वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि मखाने का सेवन करने से पेट भरा-भरा रहता है, जिसकी वजह से जल्दी भूख नहीं लगती है।

5- मखाना एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। मखाने का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही इसका सेवन करने से त्वचा पर निखार भी आता है।

6- गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) के लिए मखाने का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मखाने में वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं। गर्भवती महिलाएं अगर आप मखाने का सेवन करती हैं, तो इससे कमजोरी दूर होती है, साथ ही मां और शिशु दोनों स्वस्थ रहते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।