काजू खाने का सही तरीका, समय और फायदे-Kaju Khane Ka Sahi Tarika, Samay Aur Fayde

काजू खाने का सही तरीका, समय और फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
काजू खाने का सही तरीका, समय और फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का भंडार होता है। ड्राई फ्रूट्स में भी बात अगर काजू (Cashew) की कि जाए, तो इसका सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। काजू खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि काजू में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। साथ ही काजू में विटामिन ए, सी, बी6, कैल्शियम, फाइबर, फॉस्फोरस, आयरन, पैटैशियम, प्रोटीन, जिंक, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन काजू का सेवन आपके लिए तभी फायदेमंद साबित होगा, जब आप उसका सही समय और सही तरीके से सेवन करते हैं। आइए जानते हैं काजू खाने का सही समय और तरीका क्या है।

काजू खाने का सही तरीका, समय और फायदे (Kaju Khane Ka Sahi Tarika, Samay Aur Fayde In Hindi)

काजू खाने का सही तरीका

- काजू को कच्चा खाने की बजाए अगर भिगोकर खाया जाए, तो इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। भीगे काजू खाने से स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचता है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है।

- काजू का सेवन दूध के साथ भी किया जा सकता है। दूध और काजू का सेवन करने से भी कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि काजू और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

- काजू का सेवन शहद के साथ भी किया जा सकता है। काजू और शहद का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

काजू खाने का सही समय

काजू का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन अगर आप काजू का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। सुबह खाली पेट काजू का सेवन दिमागी विकास के लिए लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट काजू खाने के और क्या-क्या फायदे होते हैं।

काजू खाने के फायदे

1- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है, उनको काजू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि काजू को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

2- काजू का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि काजू में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाती है।

3- काजू का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काजू में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत दूर होती है।

4- काजू का सेवन दिमागी विकास के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रोजाना सुबह खाली पेट काजू खाने से याददाश्त (Memory) तेज होती है।

5- काजू का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काजू में मैग्नीशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों के मजबूती के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना नियमित रूप से काजू का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां कमजोर नहीं होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment