जीरा के नुकसान: Jeera Ke Nuksan

जीरा के नुकसान (फोटो - fitindia)
जीरा के नुकसान (फोटो - fitindia)

हर घर की किचन में जीरा हमेशा ही मिलेगा। इतना ही नहीं, यह सेहत के लिए भी बेहद गुणकारीमाना गया है। जीरे में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र से लेकर इम्युन सिस्टम तक लाभ होता है। लेकिन वो कहते हैं ना कि सिक्के के हमेशा दो पहलू होते हैं। जीरा जहां एक ओर स्वाद और सेहत का खजाना माना गया है, वहीं इसके अधिक सेवन से कुछ नुकसान भी होते हैं।

जीरे के नुकसान -

जीरा खाने के फायदे तो बहुत है लेकिन इसका अधिक उपयोग करने से कुछ नुकसान हो सकता है। जैसा की आपको पता है जीरा भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है जो भोजन में उपयोग किया जाता है। जीरा के बिना भोजन करना लोगो के लिए असंभव हो जाता है। लेकिन जीरा का अत्यधिक उपयोग नुकसानदायक हो सकता है।

एलर्जी - अगर आपको जीरे से किसी भी तरह की एलर्जी है या पहली बार जीरे का सेवन कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें। इससे त्वचा पर रैशेज या एलर्जी हो सकती है।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नुकसानदायक - जीरे की तासीर गर्म होती है। इसलिए, प्रेग्नेंट महिलाओं को जीरे के सेवन बहुत ध्यान से करना चाहिए। इसके उपयोग से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

ब्लड शुगर लेवल - जीरा खाने से ब्लड शुगर लेवल की मात्रा कम हो सकती है। वहीं, अगर आप डायबिटीजके मरीज हैं तो जीरे का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में करें।

सीने में जलन - अगर कोई जीरे का अधिक इस्तेमाल करता है तो इससे सीने में जलन, लिवर और किडनी की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan