सोंठ और लौंग के फायदे : Sonth Aur Laung Ke Fayde

सोंठ और लौंग के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
सोंठ और लौंग के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

सोंठ और लौंग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सोंठ और लौंग का एकसाथ सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। सोंठ और लौंग में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी,और बीटा कैरोटीन जैसे गुण मौजूद होते हैं। सोंठ और लौंग (Clove Benefits in Hindi) का एकसाथ सेवन करने से आप शरीर की कई गंभीर समस्याओं को दूर कर सकते हैं। जानते हैं इसके फायदे।

सोंठ और लौंग के फायदे (Sonth With Clove Benefits in Hindi)

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए - शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सोंठ और लौंग का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। सोंठ और लौंग के अंदर कैप्साइसिन और करक्यूमिन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

सांस से जुड़ी समस्या में आराम - सांस से जुड़ी समस्याओं में लौंग और सोंठ बहुत फायदेमंद है। सोंठ, लौंग और शहद को एकसाथ मिलाकर इसका काढ़ा बनाएं और दिन में तीन से पांच बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको सांस से जुड़ी समस्याओं में फायदा होगा।

सूजन की समस्या में - शरीर में सूजन की समस्या को दूर करने के लिए सोंठ लाभकारी होती है। इसके लिए सोंठ को पानी में उबाल लें और फिर इसका सेवन करें। ऐसा करने से घुटने का दर्द, जोड़ों में आई सूजन आदि दूर हो सकते हैं। आप इसका पेस्ट भी जोड़ों में लगा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।