सोंठ के फायदे और नुकसान : Sonth Ke Fayde Aur Nuksan

सोंठ के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
सोंठ के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

सोंठ (Dry Ginger) उपयोग प्राचीन समय से ही आयुर्वेद में व्‍यापक रूप से किया जा रहा है। सोंठ के फायदे कई प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता हैं। सोंठ का उपयोग दर्द निवारक के रूप में भी किया जाता है। यह दर्द से राहत दिलाने के साथ ही सर्दी को ठीक करने, पेट के संक्रमण का इलाज करने और वजन घटाने में मदद करती है। इस लेख में आप जानेंगे सोंठ के फायदे और नुकसान के बारे में।

सोंठ के फायदे और नुकसान : Sonth Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

सोंठ के फायदे :-

1. सोंठ का उपयोग शरीर के वजन को कम करने के लिए किया जा सकता है। सोंठ में थर्मोजेनिक गुण (thermogenic properties) होती हैं, जोकि फैट बर्नर की की तरह काम कर सकती है, साथ ही मेटाबॉलिज्म को बेहतर बना सकती है। ऐसे में गुनगुने पानी के साथ इसका उपयोग करना लाभकारी हो सकता है।

2. सिरदर्द में भी सोंठ के फायदे देखे जा सकते हैं। एक पारंपरिक दवा के रूप में सुखी अदरक का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। सुखी अदरक यानी सोंठ उल्टी, मतली के साथ सिरदर्द और यहां तक कि माइग्रेन को ठीक करने की क्षमता रखता है।

3. सोंठ फाइबर से समृद्ध होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार का काम कर सकता है और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं पर भी प्रभावी असर दिखा सकता है।

4. सोंठ का सेवन मधुमेह की समस्या से निजात दिलाने का काम कर सकता है। सुखी अदरक को लेकर किए गए शोध में इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक, हाइपोलिपिडेमिक और एंटी-ऑक्सीडेटिव गुणों के बारे में पता चला है, जो मधुमेह के रोगियों में शुगर की मात्रा को संतुलित करने का काम कर सकता है।

सोंठ के नुकसान :-

1. अधिक मात्रा में सोंठ या ताजे अदरक का सेवन करने पर यह आपके पेट की समस्‍या को और अधिक बढ़ा सकता है। अधिक सोंठ का सेवन करने से पेट की जलन, ऐंठन और दस्‍त की परेशानी हो सकती है।

2. कुछ महिलाएं सोंठ और अदरक के प्रति अतिसंवेदनशील होती है। अधिक मात्रा में सोंठ का सेवन करने से उनके मासिक धर्म के दौरान अतिरिक्‍त प्रवाह हो सकता है।

3. यदि आप किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो औषधीय रूप में सोंठ का सेवन करने से पहले अपने डॉक्‍टर से संपर्क करें।

4. गर्भवती महिलाओं के लिए सोंठ बेहद फायदेमंद होती है। लेकिन फिर भी खुराक की उचित मात्रा के लिए डॉक्‍टर से संपर्क किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।