पेट की गर्मी के 9 लक्षण और 6 घरेलू इलाज- Pet Ki Garmi Ke Lakshan Aur Gharelu Ilaj

पेट की गर्मी के लक्षण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)
पेट की गर्मी के लक्षण और घरेलू इलाज(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों में पेट से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा होती हैं। जिसका कारण पेट की गर्मी (stomach heat) होती है। पेट में गर्मी की शिकायत होने की कई वजह हो सकती है, जैसे अधिक मात्रा में मिर्च मसाले वाले खाने का सेवन, चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन, गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन, लंबे समय तक भूखे रहना इन सभी चीजों की वजह से भी पेट में गर्मी की शिकायत हो सकती है। पेट में गर्मी होने की वजह से कई परेशानियां होती है। इसलिए गर्मी के मौसम में जितना हो सके, उतना ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ठंडी चीजें खाने से पेट को ठंडक पहुंचती है और पेट की गर्मी दूर होती है। आइए जानते हैं पेट में गर्मी के क्या-क्या लक्षण होते हैं और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है।

पेट की गर्मी के 9 लक्षण और 6 घरेलू इलाज

पेट की गर्मी के लक्षण

1- पेट में दर्द होना

2- खट्टी डकार आना

3- सिर दर्द होना

4- उल्टी

5- मुंह में छाले होना

6- कब्ज की समस्या होना

7- पेट फूलना

8- पेट में जलन होना

9- भूख में कमी

पेट की गर्मी दूर करने के लिए घरेलू इलाज

नारियल पानी- पेट में गर्मी की शिकायत होने पर नारियल पानी (Coconut water) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नारियल पानी में मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स पेट की गर्मी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट भी रहता है।

सौंफ- पेट की गर्मी को दूर करने के लिए सौंफ (Fennel seeds) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ का सेवन करते हैं, तो इससे पेट की गर्मी दूर होती है।

पुदीना- गर्मी के मौसम में पुदीने (Pudina) का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप पुदीने के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे पेट की गर्मी दूर होती है। साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

दही- दही (Curd) का सेवन गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही पेट की गर्मी को भी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना दही का सेवन करना चाहिए।

आंवला- आंवला (Amla) की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप गर्मी के मौसम में रोजाना आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे पेट ठंडा रहता है और पेट की गर्मी दूर होती है।

बेल का शरबत- पेट की गर्मी दूर करने के लिए बेल के शरबत (Bel Ka Sharbat) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बेल का शरबत पीने से पेट ठंडा रहता है। साथ ही बेल का शरबत पेट संबंधी बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava