गुड़ (Jaggery) का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी गुड़ के शरबत (Gud ka sharbat) का सेवन किया है, गुड़ के शरबत का सुबह खाली पेट सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गुड़ का शरबत पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गुड़ के शरबत का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट गुड़ का शरबत पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
सुबह खाली पेट गुड़ का शरबत पीने के 6 फायदे- Subah Khali Pet Gud Ka Sharbat Pine Ke Fayde In Hindi
कब्ज की शिकायत होती है दूर
कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर गुड़ के शरबत का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप गुड़ के शरबत का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
गुड़ के शरबत का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गुड़ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप गुड़ के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है।
खून की कमी होती है दूर
शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर गुड़ के शरबत का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गुड़ के शरबत में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर
शरीर में विषाक्त पदार्थ (Toxins) जमा होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
पाचन तंत्र होता है मजबूत
गुड़ के शरबत का सेवन करने से गैस और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही अगर आप गुड़ के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है।
शरीर में बनी रहती है एनर्जी
शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर गुड़ के शरबत का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गुड़ का शरबत पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट गुड़ के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।