बादाम (almonds) ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। बादाम में हेल्दी फैट, एंटी-ऑक्सिडेंट, विटामिन, खनिज, प्रोटीन फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। बादाम का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का खतरा कम रहता है। ये शुगर को कंट्रोल करता है। विटामिन ई से भरपूर बादाम बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है। आप बादाम का सेवन स्नैक्स के रूप में भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि बादाम का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
शुगर कंट्रोल करने के लिए बादाम के 4 फायदे : Sugar Control Karne Ke Liye Badam Ke 4 Fayde In Hindi
बादाम कोलेस्ट्रॉल कम करता है : बादाम खाने से रेड ब्लड सेल्स में विटामिन ई का स्तर बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल होने का खतरा भी कम होता है। हर दिन मुट्ठी भर बादाम खाने से कोलेस्ट्रॉल के विकास के जोखिम से भी बचा सकता है।
दिल को सेहतमंद रखता है : बादाम का सेवन करने से दिल सेहतमंद रहता है। बादाम ब्लड प्रेशर को कम करता है और शरीर के विभिन्न हिस्सों में रक्त के प्रवाह में सुधार करता है। जिससे दिल की सेहत सही बनी रहती है।
शुगर को कंट्रोल करता है : बादाम का सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है। बादाम खाने से इंसुलिन उत्पादन का स्तर बेहतर होता है। इसलिए रोजाना 4 बादाम का सेवन करके शुगर को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है : रोजाना बादाम का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। वहीं अगर किसी के शरीर में मैग्नीशियम की कमी है तो उसे बादाम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।