सूजी खाने के जबरदस्त फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान- Suji Khane Ke Jabardast Fayde

सूजी खाने के जबरदस्त फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सूजी खाने के जबरदस्त फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सूजी (Semolina) के इस्तेमाल से हलवा, इडली, रवा डोसा और उपमा जैसे व्यंजन तैयार होते हैं, जो खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूजी से सिर्फ स्वादिष्ट व्यंजन ही नहीं तैयार होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सूजी में कई तत्व पाए जाते हैं। जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। सूजी में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, वसा, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी 1, विटामिन B12, विटामिन सी, मैग्नीशियम, फास्‍फोरस, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, सोडियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। जानिए सूजी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सूजी खाने के जबरदस्त फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान (Suji Khane Ke Jabardast Fayde In Hindi)

हार्ट के लिए फायदेमंद

सूजी का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सूजी में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जिसका सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही सूजी का सेवन हार्ट अटैक के खतरे को भी काफी हद तक कम करता है।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

सूजी का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि सूजी में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर किसी को एनीमिया यानि शरीर में खून की कमी है, तो उसे सूजी का सेवन करना चाहिए।

मोटापा होता है कम

आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) की वजह से परेशान हैं। लेकिन अगर आप सूजी का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा कम होता है। क्योंकि सूजी में काफी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए इसके सेवन से वजन आसानी से कम होता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

सूजी का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि सूजी में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप सूजी का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

शुगर होता है कंट्रोल

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए सूजी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सूजी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए अगर डायबिटीज का मरीज सूजी का सेवन करता है, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद

सूजी में ना तो ट्रांस फैट होता है और ना ही सैचुरेटेड फैट होता है। इसलिए अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल काफी बढ़ गया हो, तो उसे सूजी का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।