दिल की नस कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जानें कारण-Dil Ki Nas Kamjor Hone Ke Lakshan Aur Karan

दिल की नस कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जानें कारण(फोटो-Sportskeeda hindi)
दिल की नस कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जानें कारण(फोटो-Sportskeeda hindi)

हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हार्ट (Heart) होता है, लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोगों को हार्ट संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गलत खान-पान और गलत आदतों की वजह से आजकल कम उम्र में ही लोगों के दिल की नसें कमजोर होती जा रही है। जिस वजह से हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। लेकिन दिल से जुड़ी बीमारियों के शुरूआती लक्षण आपको शरीर में पहले से दिखना शुरू हो जाते हैं। जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, समय रहते उसका इलाज करा लेना चाहिए। आइए जानते हैं दिल की नस कमजोर होने पर शरीर में कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं।

दिल की नस कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जानें कारण (Dil Ki Nas Kamjor Hone Ke Lakshan Aur Karan In Hindi)

दिल की नस कमजोर होने के लक्षण

1- सीने में जलन होना

2- सांस लेने में परेशानी होना

3- कंधे और छाती में दर्द होना

4- पैरों में अक्सर दर्द बने रहना

5- पैर में अक्सर सूजन रहना

6- थकावट महसूस होना

7- लगातार सर्दी और जुकाम बने रहना

8- ब्लड प्रेशर हाई रहना

9- अक्सर बेचैनी होना

10- छाती में दबाव महसूस करना

दिल की नस कमजोर होने के कारण

- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) की वजह से परेशान है और बढ़ता मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है। उसी में से एक बीमारी हार्ट की भी होती है। इसलिए मोटापा भी दिल की नस कमजोर होने का एक कारण हो सकता है।

- आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की वजह से परेशान है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल भी दिल की नस को कमजोर कर सकता है। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से दिल की नसों में प्लाक जमा हो जाता है।

- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की बीमारी काफी खतरनाक होती है। क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट अटैक की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है, इसलिए यह भी दिल की नस कमजोर होने का एक कारण होता है।

- हृदय की मांसपेशियों में आयरन जमा हो जाने की वजह से भी दिल की नस कमजोर हो जाती है।

- शरीर में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी के कारण भी दिल की नस कमजोर होने लगती है।

- डिप्रेशन की वजह से भी दिल की नसे कमजोरी होती है। साथ ही नींद न आने की समस्या, जिसे अनिद्रा की बीमारी कहते हैं, उसकी वजह से भी दिल की नस कमजोर हो सकती है।

- पहले हुई हार्ट सर्जरी या हार्ट वाल्व से जुड़ी समस्या होने की वजह से भी दिल की नस कमजोर हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।