शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो खराब आंतों का हो सकता है संकेत- Symptoms Of Unhealthy Intestine

शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो खराब आंतों का हो सकता है संकेत (फोटो-Sportskeeda hindi)
शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो खराब आंतों का हो सकता है संकेत (फोटो-Sportskeeda hindi)

आंत (Intestine) हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है, आंत का सीधा संबंध हमारे पाचन तंत्र से होता है। इसलिए अगर आंतों में कोई परेशानी होती है, तो इससे पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आंतों को मजबूत रखना भी जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जब हमारी आंतों में कोई परेशानी होती है, तो उसके शुरूआती लक्षण हमारे शरीर में दिखने लगते हैं। जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर किसी के शरीर में ऐसे लक्षण दिखे तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि समय रहते उसका इलाज करा लेना चाहिए। आइए जानते हैं, आंत खराब होने पर कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं।

शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो खराब आंतों का हो सकता है संकेत (Symptoms Of Unhealthy Intestine In Hindi)

पेट संबंधी समस्या होना

जिन लोगों को आंत संबंधी कोई समस्या होती है, उनको अक्सर पेट संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनको अक्सर गैस, कब्ज (Constipation), पेट दर्द (Stomach pain), पेट फूलना और अपच जैसी शिकायत हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखने पर कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और आंतों की जांच करा लेनी चाहिए।

वजन बढ़ना

अगर किसी का वजन (Weight) अचानक से बढ़ने लगे, तो यह भी खराब आंतों के लक्षण हो सकते हैं। इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

खाना खाने के बाद डकार आना

खाना खाने के बाद डकार आना आंतों में खराबी के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को खाना खाने के बाद अक्सर डकार आने की शिकायत है, उन्हें एक बार आंतों की जांच करा लेनी चाहिए। क्योंकि इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

थकान महसूस होना

अगर आप अच्छी तरह से डाइट लेने के बाद भी थकान महसूस कर रहें हैं, तो यह भी खराब आंतों के लक्षण हो सकते हैं।

भूख न लगना

भूख न लगाना भी खराब आंतों का लक्षण हो सकता है। साथ ही खाना खाने के बाद उल्टी (Vomiting) महसूस होना और खाना निगलने में परेशानी होना भी खराब आंतों का लक्षण होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava