बादाम छीलकर खाएं या बिना छीले, जाने खाने का सही तरीका और फायदा

बादाम छीलकर खाएं या बिना छीले, जाने खाने का सही तरीका और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)
बादाम छीलकर खाएं या बिना छीले, जाने खाने का सही तरीका और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बादाम (Almonds) का सेवन लाभकारी होता है। क्योंकि बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बादाम का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि बादाम में विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशि‍यम और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व पाये जाते हैं। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन बादाम खाने से पहले कई लोगों के मन में ये उलझन होता है कि बादाम को छीलकर खाना चाहिए या बिन छीले खाना चाहिए। तो आइए जानते हैं बादाम खाने का सही तरीका क्या होता है और इसको खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

बादाम छीलकर खाएं या बिना छीले, जाने खाने का सही तरीका और फायदा-Right Way And Benefits Of Eating Almonds In Hindi

बादाम खाने का सही तरीका

बादाम खाने के लिए बादाम को रात में ही पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर अगले सुबह बादाम को छीलकर ही खाना चाहिए। क्योंकि बादाम को बिना छीले खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि बादाम का छीलका जल्दी पचता है। बता दें कि बादाम के छिलके में टैनिन नाम का एक एंजाइम होता है और यह एंजाइम बादाम के पोषक तत्वों को शरीर में पूरी तरह अब्जॉर्ब नहीं होने देता है। इसलिए बादाम को छिलके के साथ नहीं खाना चाहिए।

बादाम खाने के फायदे

1- हृदय (Heart) को स्वस्थ रखने के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

2- वजन (Weight) कम करने के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

3- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

4- मधुमेह (Diabetes) के मरीजों के लिए बादाम का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

5- बादाम में विटामिन ई और जिंक होता है, जो आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है, साथ ही आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।

6- बादाम का सेवन त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई पाया जाता है, जो त्वचा संबंधी समस्या को दूर करने में मदद करता है।

7- बादाम में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है।

8- बादाम विटामिन ई जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम (Immune System) को मजबूत बनाता है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।