ये हैं बेहतरीन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जो रखतीं हैं आपके शरीर को लचीला और स्वस्थ!

These are the best stretching exercises that keep your body flexible and healthy, know!
ये हैं बेहतरीन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जो रखतीं हैं आपके शरीर को लचीला और स्वस्थ, जानिए कैसे!

एक्सरसाइज करने से वेट लॉस कर सकते हैं, शरीर को फिट रख सकते हैं या फिर बॉडी बना सकते हैं। लेकिन कोई भी एक्सरसाइज करने से 5 मिनट पहले आपको स्ट्रेचिंग जरूर करनी चाहिए। वर्कआउट से पहले स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है, जिससे शरीर को कई शानदार फायदे मिलते हैं। इसके साथ ही सुबह बिस्तर से उठने से पहले भी स्ट्रेचिंग करना बहुत लाभकारी होता है। इससे आपका पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा। स्ट्रेचिंग पूरे शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार लाता है, इसलिए आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं। स्ट्रेचिंग मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव को आसान बनाता है और जोड़ों के अकड़न को भी ठीक करता है। इसके साथ ही मस्तिष्क में रक्त प्रवाह में भी सुधार होता है, जो एकाग्रता में सुधार करता है।

ये हैं बेहतरीन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज हैं बड़ी कमाल की

1. स्पाइनल ट्विस्ट

यह स्ट्रेच स्पाइन में होने वाले खिंचाव को ठीक करने के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। इस स्ट्रेच को करने के लिए, अपने दोनों घुटनों को एक साथ रखें और अपने अपर बॉडी को सीधा रखते हुए अपने दोनों घुटनों को बेड के दाएं तरफ रखें। इसके बाद अपने बाएं घुटने को अपने दाएं हाथ से पकड़ें और अपनी गर्दन को बाएं तरफ घुमाएं। इस अवस्था में 10 सेकंड तक रहें।

2. टोरसो ट्विस्ट

ऑफिस में घंटो-घंटो एक ही जगह पर बैठे रहने से अक्सर अपर बॉडी में अकड़न की समस्या हो जाती है। जिससे कमर दर्द भी तेज होती है। शरीर में मूवमेंट न होने के कारण मसल्स में थोड़ी अकड़न हो जाती हैं। ऐसे में टोरसो ट्विस्ट करने से काफी लाभ मिलता है।

youtube-cover

3. फ्रंट और साइड लेग स्विंग

फ्रंट और साइड लेग स्विंग करना बेहद ही आसान है। इसे करने के लिए किसी भी जगह पर सीधा खड़ा होने के बाद अपने दाहिने पैर को अपने सामने की और उठाना है। यह ध्यान रहे कि आपका घुटना बिल्कुल भी ना मुंड़े। इसी प्रक्रिया को अल्टरनेट तरीके से करना है। इससे पैरों की स्ट्रेचिंग होती है।

4. सीधे हाथ रोटेशन

लोअर बॉडी के स्ट्रेच के बाद अपर बॉडी का भी स्ट्रेच करना जरूरी है। इसके लिए सीधे हाथ रोटेशन करना काफी बढ़िया एक्सरसाइज माना गया है। इसके लिए अपने दोनों हाथों को एकदम सीधा रख लें। फिर इन्हें 360 डिग्री में घुमाएं। ये आपके 10-10 सेकेंड के लिए अपने दोनों हाथों से करना है। इसके बाद इसी तरह पीछे की ओर भी घुमाएं। इससे आपके अपर बॉडी को राहत मिलेगा।

5. ओपन बुक स्ट्रेच

हाथ पैरों में तेज दर्द या ऊपरी हिस्से में अकड़न होने पर ओपन बुक स्ट्रेच करने से काफी लाभ मिलता है।

शरीर को लचीला बनाएं
शरीर को लचीला बनाएं

शरीर को लचीला बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

धनुषासन योग, शरीर की कई मांसपेशियों को फैलाने में मदद करती है। यह आपकी मुख्य मांसपेशियों के साथ-साथ आपकी पीठ, छाती, ग्लूट्स और पैरों की मांसपेशियों के लचीलेपन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। कमर और पीठ के दर्द को दूर करने के साथ छाती की मांसपेशियों को खोलने में भी इस योग के नियमित अभ्यास को काफी लाभदायक माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj