तिल हटाने के नुस्खे-Til Hatane Ke Nuskhe

तिल हटाने के नुस्खे(फोटो-Sportskeeda hindi)
तिल हटाने के नुस्खे(फोटो-Sportskeeda hindi)

तिल (Mole) चेहरे की सुन्दरता तो बढ़ाता है, लेकिन जब चेहरे पर एक साथ कई तिल हो, तो वो खूबसूरती में दाग भी लगा देता है। हारमोनल इम्बैलेंस के कारण भी शरीर पर कई तिल हो जाते है। अनचाहे तिल को हटाने लिए कई लोग सर्जरी भी कराते हैं। लेकिन कभी-कभी सर्जरी के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए तिल हटाने के लिए लोग घरेलू नुस्खों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जानिए तिल हटाने के नुस्खों के बारे में।

तिल हटाने के नुस्खे (Til Hatane Ke Nuskhe In Hindi)

प्याज का रस है काफी फायदेमंद

प्याज (Onion) के रस से अनचाहे तिल को खत्म किया जा सकता है। प्याज का रस तिल को खत्म करने में काफी मददगार साबित होता है। इसके लिए प्याज के रस को तिल पर 15-20 मिनट तक लगाना है। फिर उसको गुनगुने पानी से धो लेना है।

कच्चे आलू का करें इस्तेमाल

कच्चा आलू (Potato) एक क्लींजर का काम करता है। कच्चा आलू चेहरे के दाग धब्बों और झुर्रियों को भी खत्म करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में अगर आप तिल पर कच्चे आलू का टुकड़ा नियमित रूप से रगड़ते है, तो तिल आसानी से खत्म हो सकता है।

तिल पर लगाएं लहसुन

तिल हटाने के लिए लहसुन (Garlic) काफी लाभदायक साबित होता है। इसके लिए लहसुन का पेस्ट बनाकर तिल पर 10 मिनट तक के लिए लगाना चाहिए। फिर ठंडे पानी से धो लेना चाहिए।

हल्दी में शहद मिलाकर लगाएं

हल्दी (Turmeric) में शहद (Honey) मिलाकर रोजाना नियमित रूप से लगाने से भी तिल को हटाने में मदद मिलती है। हल्दी और शहद का पेस्ट बनाकर उसे तिल पर 15 मिनट तक लगाना चाहिए। इसके बाद उसे गुनगुने पानी से धो लेना चाहिए।

तिल पर लगाएं नीबू का रस

नींबू (Lemon) में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। इसलिए तिल पर नींबू का रस लगाने से तिल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। साथ ही नींबू स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।