शरीर में ब्लड की मात्रा बढ़ाने के लिए करें इन 5 फलों का सेवन - Shareer Me Blood Ki Matra Badhane Ke Liye Kare In 5 Falo Ka Sevan

शरीर में ब्लड की मात्रा बढ़ाने के लिए करें इन 5 फलों का सेवन  ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
शरीर में ब्लड की मात्रा बढ़ाने के लिए करें इन 5 फलों का सेवन ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

कई बार हम अचानक बहुत कमजोर महसूस करने लग जाते हैं। जिससे काम करना हमारे लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे कारण हो सकता है कि हमारे शरीर में खून की कम हो गई हो। इस कमी को दूर करने के लिए हमें कुछ ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए। जिससे जल्द खून बढ़ने में मदद मिले। जी हां फलों के सेवन से खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कौन से फलोंं का सेवन करने से खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।

शरीर में ब्लड की मात्रा बढ़ाने के लिए करें इन 5 फलों का सेवन

1. अनार (Pomegranate) - खून की कमी होने पर सबसे पहले हमें अनार का सेवन करना शुरु करना चाहिए। दरअसल अनार में कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, लोहा और विटामिन्स सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जिसके सेवन से ब्लड लेवल को बढ़ाया जा सकता है। इसका आप जूस बनाकर पी सकते हैं या फिर इसे ऐसे ही खाकर भी ब्लड के लेवल को बढ़ा सकते हैं।

2. सेब (Apple) - सेब का सेवन हमें रोजाना करना चाहिए। ये एक बहुत अच्छा स्त्रोत है खून को बढ़ाने के लिए। साथ ही सेब के सेवन से बहुत सी बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। डॉक्टर का भी कहना है कि हर व्यक्ति को दिन में एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. चुकंदर (Beetroot) - शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर बहुत लाभदायक माना जाता है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जिसका नियमित सेवन करने पर खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। चुकंदर में खून बनाने के गुण होते हैं। आप चुकंदर का रस निकालकर सेवन कर सकते हैं या फिर इसको ऐसे भी सलाद के तौर पर खा सकते हैं।

4. गाजर (Carrot) - गाजर के सेवन से भी खून को बढ़ाया जा सकता है। गाजर को आप नियमित सलाद में सेवन करें। यही नहीं गाजर का रोजाना जूस पीने से भी काफी फायदा मिलता है।

5. अंगूर (grapes) - अंगूर में प्रचुर मात्रा में आयरन मौजूद होता है जो खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। अंगूर शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है। खून की कमी को दूर करने के साथ ही अंगूर में मौजूद विटामिन-सी बढ़ती उम्र को रोकने का काम भी करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki