उड़द दाल के फायदे : Urad Dal Ke Fayde

उड़द दाल के फायदे  (फोटो - myupchar)
उड़द दाल के फायदे (फोटो - myupchar)

उड़द की दाल का सेवन करते समय अक्सर कुछ लोग डरते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दाल के सेवन से लोगों को अक्सर पेट में गैस की समस्या हो जाती है और पेट फूलने की परेशानी होती है। लेकिन उड़द दाल में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व सिर दर्द, नकसीर, बुखार, सूजन जैसी अनेक बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। उड़द की दाल कि खास बात ये है कि इसमें अन्य प्रकार की दालों में अधिक बल देने वाले व पोषक होते हैं। उड़द की दाल में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स, केल्शियम व प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जानते हैं उड़द दाल के फायदे।

उड़द की दाल के 3 फायदे (3 Benefits of urad dal In Hindi)

1 . सिरदर्द से राहत देती है - अगर किसी को सिरदर्द की समस्या है, तो ऐसे में उसे उड़द दाल का सेवन करना चाहिए इससे आराम मिल सकता है। इसमें पाए जाने वाले मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने का काम कर सकते हैं।

2. डायबिटीज को कंट्रोल रखती है - उड़द की दाल में फाइबर के गुण भरपूर होते हैं, जो शरीर में चीनी और ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगी को अपनी डाइट में उड़द दाल को शामिल करना चाहिए। उड़द दाल के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

3. आयरन की कमी पूरी होती है - उड़द दाल में आयरन की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है। जो व्यक्ति के शरीर में एनर्जी को बरकरार रखने में मदद कर सकती है। वहीं महिलाओं के लिए उड़द दाल का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।