वजन घटाने के लिए करें इन 5 पीली चीजों का सेवन, जल्द ही दिखेगा असर 

वजन घटाने के लिए करें इन 5 पीली चीजों का सेवन, जल्द ही दिखेगा असर
वजन घटाने के लिए करें इन 5 पीली चीजों का सेवन, जल्द ही दिखेगा असर

बढ़ता वजन आजकल सभी की परेशानी बनता जा रहा है। इसके लिए लोग क्या नहीं करते हैं। एक्सरसाइज, जिम, योग, और डाइट भी। यदि आप डाइट से वजन कम करने की कोशिश कर रहें हैं, तो आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को भी शामिल कर सकते हैं जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। वजन घटाने के लिए आप कई चीजों का सेवन तो करते ही होंगे। लेकिन अगर आप इसी के साथ, इन 5 चीजों का भी सेवन करेंगे, तो वजन जल्दी कम करने में मदद मिलेगी। तो आइए जानते हैं-

वजन घटाने के लिए करें इन 5 पीली चीजों का सेवन, जल्द ही दिखेगा असर Use these 5 yellow things to lose weight, the effect will be visible soon

अनानास (Pineapple) - अनानास एक ऐसा फ्रूट है जिसके सेवन से वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है। अनानास कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जैसे विटामिन A और विटामिन C, फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम भी इसमें काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक हैं। वहीं अगर बात की जाए इससे वजन कम करने की, तो इसमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है, जिससे वजन को कम करने में आसानी होती है। पाइनएप्पल फैट को कम करता है। इसलिए इसको खाने की सलाह दी जाती है।

पपीता (Papaya) - पपीता विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन बी1,विटामिन सी, विटामिन बी 3, विटामिन बी 6, विटामिन बी 5 और विटामिन बी9 का एक अच्छा स्रोत होता है। यह कैल्शियम, आयरन, फाइबर, पोटेशियम, तांबा और फास्फोरस जैसे खनिज से भी समृद्ध है। क्योंकि इसमें इतने सारे गुण हैं और खासकर फाइबर की अधिक मात्रा इसमें है, इसलिए वजन कम करने के लिए पपीते को खाने की सलाह दी जाती है। पपीता का आप शेक, स्मूदी या फिर इसे खाट कर भी खा सकते हैं।

कद्दू (Pumpkin) - कद्दू का सेवन वजन कम करने में बेहद लाभदायक होता है। दरअसल कद्दू में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है। जिससे इसको खाने से ये जल्दी पच जाता है। इसलिए वजन कम करने के लिए कद्दू का सेवन भी जरूर करना चाहिए। कद्दू को आप कई तरह से बनाकर खा सकते हैं जैसे - कद्दू की सब्जी, हलवा जो गुड़ मिलाकर बनता है, कद्दू का रायता इन सबका सेवन वजन को कम करने के लिए कर सकते हैं।

मूंग दाल (Moong dal) - मूंग दाल के सेवन से वजन को कम करने में बहुत मदद मिलती है। मूंग की दाल बहुत पाचक होती है और अगर इसका रोजाना भी सेवन करेंगे, तो ये पेट के लिए बहुत लाभदायक होती है। मूंग की दाल का आप चीला, मूंग की पकौड़ी जिसे भाप में पकाकर बनाया जा सकता है सेवन कर सकते हैं। वहीं इसकी दाल बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

खिचड़ी Khichdi) - खिचड़ी का सेवन वैसे भी लोग करते ही हैं। लेकिन अगर इसे वजन कम करने के लिए खाई जाए तो और भी अच्छा होता है। वजन कम करने के लिए खिचड़ी के बहुत से फायदे होते हैं। इसका आप दिन में कभी भी सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर इसको रात में खाएं तो और भी लाभ मिलते हैं। दरअसल खिचड़ी बहुत जल्दी पच जाती है, जो रात में खाने से पेट को हल्का रखती है। इसलिए खिचड़ी जरूर खाना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।