अश्वगंधा के 5 उपयोग, 6 फायदे-Ashwagandha Ke Upyog, Fayde

अश्वगंधा के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अश्वगंधा के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अश्वगंधा (Ashwagandha) एक जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। अश्वगंधा का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। क्योंकि अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी स्ट्रेस, एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं अश्वगंधा के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

अश्वगंधा के 5 उपयोग, 6 फायदे

अश्वगंधा के उपयोग

1- अश्वगंधा चूर्ण का गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

2- अश्वगंधा चूर्ण का शहद के साथ सेवन किया जा सकता है।

3- अश्वगंधा चूर्ण का घी के साथ सेवन किया जा सकता है।

4- अश्वगंधा का उपयोग चाय बनाने के लिए किया जा सकता है।

5- अश्वगंधा चूर्ण को दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।

अश्वगंधा के फायदे

1- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने के लिए अश्वगंधा का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करता है।

2- आजकल हर किसी को किसी न किसी बात का तनाव (Stress) रहता है। लेकिन अगर आप अश्वगंधा का सेवन करते हैं, तो इससे तनाव कम होता है। क्योंकि अश्वगंधा में एंटी स्ट्रैस गुण पाया जाता है।

3- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए अश्वगंधा का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अश्वगंधा में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

4- अश्वगंधा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

5- अर्थराइटिस (Arthritis) की बीमारी होने पर दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप अश्वगंधा का सेवन करते हैं, तो यह अर्थराइटिस की बीमारी में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अश्वगंधा में एंटीइंफ्लेमेटरी प्रभाव पाया जाता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

6- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए अश्वगंधा का सेवन लाभदायक साबित होता है, क्योंकि इसका सेवन करने से वजन आसानी से कंट्रोल होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।