खसखस (Khus Khus) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। खसखस को पॉपी सिड्स भी कहा जाता है। खसखस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। खसखस में ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज जैसे तत्व पाये जाते हैं। जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही खसखस का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। लेकिन खसखस खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं खसखस के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
खसखस के उपयोग, फायदे और नुकसान (Khus Khus Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan In Hindi)
खसखस के उपयोग
- सब्जी के ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए खसखस का उपयोग किया जाता है।
- खसखस का उपयोग कई व्यंजन को बनाने के लिए किया जाता है।
- खसखस का उपयोग दूध में मिलाकर पीने के लिए किया जाता है।
- खसखस के उपयोग से मिठाई बनाई जाती है।
- खसखस की चाय बनाई जा सकती है।
खसखस के फायदे
- खसखस का सेवन डायबिटीज (Diabetes) मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खसखस में फाइबर मौजूद होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
- खसखस का सेवन करने से कब्ज (Constipation) की शिकायत से छुटकारा मिलता है, क्योंकि खसखस में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो पेट संबंधी कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है, उनको खसखस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि खसखस में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जिसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है।
- खसखस में घुलनशील फाइबर के साथ-साथ ओमेगा 6 फैटी एसिड मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल कंट्रोल होता है। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हो, उनको खसखस का सेवन करना चाहिए।
- खसखस में आयरन और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी बीमारी की चपेट में आने से काफी हद तक बच सकते हैं।
- खसखस का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खसखस में कैल्शियम की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होती है।
- खसखस में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जिसका सेवन करने से अनिद्रा (insomnia) की शिकायत दूर होती है। इसके लिए खसखस वाले दूध का सेवन करना चाहिए।
खसखस के नुकसान
- खसखस का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी (Vomiting) की शिकायत हो सकती है।
- खसखस का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
- खसखस से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्या हो सकती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
