केसर के 6 उपयोग, 6 फायदे और 3 नुकसान- Kesar Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

केसर के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
केसर के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

केसर (Saffron) की गिनती दुनिया के सबसे महंगे मसालों में की जाती है, केसर का उपयोग कई व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है। जिससे व्यंजनों का स्वाद दो गुना बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं केसर औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए अगर आप केसर का सेवन करते हैं, तो यह कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। केसर में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, थायमिन, फोलेट, विटामिन B6, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, प्रोटीन, विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन केसर का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं केसर के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

केसर के 6 उपयोग, 6 फायदे और 3 नुकसान

केसर के उपयोग

1- केसर को दूध में डालकर पिया जा सकता है।

2- केसर का उपयोग खीर और मिठाई जैसे मीठे व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है।

3- केसर का उपयोग पुलाव बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- केसर का उपयोग मावा बनाने के लिए किया जा सकता है।

5- केसर का उपयोग फेस पैक बनाने के लिए किया जा सकता है।

6- केसर का पानी पिया जा सकता है।

केसर के फायदे

1- केसर में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप केसर का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

2- गठिया (Arthritis) की बीमारी होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप केसर का सेवन करते हैं, तो यह गठिया की बीमारी में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि केसर में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

3- केसर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए केसर का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। केसर का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही आंख संबंधी समस्या भी दूर होती है।

4- केसर का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केसर का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर होता है, साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती है।

5- अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत होने पर केसर काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि केसर में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो अनिद्रा की शिकायत को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए रात में केसर वाले दूध का सेवन करना चाहिए।

6- केसर का उपयोग स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर आप केसर से बना फेस पैक (Kesar Face Pack) चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी शिकायत दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

केसर के नुकसान

1- केसर का अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज (Constipation) की शिकायत हो सकती है।

2- केसर का अधिक मात्रा में सेवन करने से सीने में दर्द और उल्टी की शिकायत हो सकती है।

3- केसर से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत हो सकती है, ऐसे में इसके सेवन से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।