विक्स के फायदे : Vicks Ke Fayde

विक्स के फायदे (फोटो - uttam news)
विक्स के फायदे (फोटो - uttam news)

सर्दी-जुकाम हो या फिर सिरदर्द की समस्या, ऐसे में विक्स वेपोरब ( benefits of vicks) का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला मेंथॉल शरीर में उठने वाले किसी भी तरह के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यही नहीं विक्स वेपोरब चेहरे पर मुहांसों की समस्या को भी तेजी से गायब करने की क्षमता रखता है। मुहांसों पर विक्स लगाकर आप रातभर में ही इससे छुटकारा पा सकते हैं। मुहांसों से छुटकारा पाने का यह सबसे बेहतर तरीका है। विक्स वेपोरब का इस्तेमाल अगर हफ्ते में एक बार किया जाए तो यह पिंपल्स और झुर्रियों से निजात दिलाता है। जानते हैं विक्स के फायदे जो बहुत ही कम लोगों को पता हैं।

विक्स के फायदे : Vicks Ke Fayde In Hindi

सिर दर्द से राहत - विक्स वेपोरब (vicks) में मेंथॉल पाया जाता है। जिसके लगाने से शरीर में होने वाले दर्द से जल्द ही निजात दिलाने का काम करता है। इसके लिए माथे पर विक्स वेपोरब लगाएं इसके बाद एक गहरी सांस लें। इससे तुंरत ही अराम मिलेगा।

पैरों की देखभाल करें - सर्दी के समय हर किसी को हाथ पैरों के फटने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए एड़ी पर विक्स वेपोरब की एक अच्छी मोटी परत लगाएं। इसके बाद सूती मोज़े पहन लें।

स्ट्रेच मार्क्स हटाए - अगर किसी को स्ट्रेच मार्क होने की शिकायत है। तो ऐसे में विक्स वेपोरब से स्ट्रेच मार्क हटाए जा सकते हैं। इसका उपयोग नियमित रूप से करें इससे आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेगें।

फंगस ठीक करे - विक्स की मदद से आप बैक्टीरिया के साथ फंगस से लड़ सकते हैं। यह इस समस्या के लिए सबसे कमाल की चीज समझी जाती है।

घाव ठीक करे - अगर आपकी त्वचा कहीं से कट गई है तो आप वहां पर भी विक्स लगा सकते है यह बहुत दर्द करेगा पर आप इन्फेक्शन से बचे रहेगे।

कान का दर्द ठीक करे - कान के दर्द को भी ठीक करने के लिए रुई में विक्स वेपोरब लगाए और कान में कुछ समय के लिए लगा कर छोड़ दें। जब तक आप डॉक्टर को नहीं दिखाते हैं। इससे थोड़े समय से लिए आपको दर्द से छूट करा मिल जाएगा।

पीठ दर्द से राहत - विक्स वेपोरब में कई सारे ऐसे गुण हैं जिनसे तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम मिलता है। तो अगर किसी को पीठ दर्द की समस्या है तो विक्स से उस जगह पर मसाज करें। इससे आपको आराम मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।