शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण : Vitamin B12 Ki Kami Ke Lakshan 

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण  (फोटो - uttam news)
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण (फोटो - uttam news)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी-12 (Vitamin B12) जरूरी है। कई बार व्यक्ति के शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने लगती है, जिसकी वजह से कई खतरनाक बीमारियां हो सकती है। शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से कई तरह की परेशानी हो सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान महिला को विटामिन बी-12 की बहुत जरूरत होती है। जानते हैं शरीर में विटामिन बी-12 की कमी (deficiency of vitamin b12 in hindi) होने पर क्या परेशानियां हो सकती हैं और उनके लक्षण क्या हैं?

विटामिन बी- 12 की कमी के लक्षण - Vitamin B12 Ki Kami Ke Lakshan In Hindi

1 - त्वचा का पीला पड़ जाना

2 - जीभ में दाने या फिर लाल हो जाना

3 - मुंह में छाले की समस्या होना

4 - आंखो की रोशनी कम होना

5 - डिप्रेशन, कमजोरी और सुस्ती होना

6 - सांस फूल जाना

7- सिरदर्द और कान बजना

8 - भूख कम लगना

विटामिन बी-12 की कमी से होने वाले रोग - Vitamin B12 Ki Kami Se Hone Wale Rog In Hindi

डिमेंशिया - लोगों की बढ़ती उम्र के साथ-साथ भूलने की बीमारी होने लगती है। इसकी बड़ी वजह है शरीर में विटामिन बी12 की कमी। अगर शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होती है तो इसका असर दिमाग पर काफी पड़ता है। जिससे कई तरह की मानसिक बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

एनीमिया - शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स का निमार्ण कम हो जाता है। जिसकी वजह से एनीमिया जैसी गंभीर समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हीमोग्लोबिन भी कम होने लगता है और एनीमिया होने का डर रहता है।

पेट या क्रॉन रोग - शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने से पेट से संबंधी बीमारियां जैसे क्रॉन रोग भी हो सकता है। इसके अलावा पाचन की समस्या, कब्ज की समस्या भी विटामिन बी-12 की कमी (deficiency of vitamin b12) से हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।