कमजोरी कैसे दूर करें : Kamjori Kaise Dur Kare

कमजोरी कैसे दूर करें (फोटो- hari bhoomi)
कमजोरी कैसे दूर करें (फोटो- hari bhoomi)

आज के समय में लोग अपने काम की वजह से अपने खाने पीने का ध्यान ही नहीं देते। जिसकी वजह से उनके शरीर में कमजोरी की समस्या होने लगती है। वहीं यदि आप अक्सर थकना, शरीर में दर्द रहना और सीढ़ियां चढ़ने-उतरने पर सांस फूलना जैसी समस्याओं का सामना रोजाना की लाइफ में करते हैं, तो ये आपके शरीर की कमजोर होने का संकेत है। किसी भी व्यक्ति को अगर किसी भी प्रकार की कमजोरी का एहसास हो रहा है तो ऐसे में उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। अगर बदलते हुए मौसम में अगर आपकी सेहत अच्छी रहती है तो सब कुछ अच्छा है वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं। शरीर के कमजोर होने पर छोटी-छोटी मौसमी बीमारियां भी बड़ा रूप ले लेती हैं। जानते हैं कमजोरी दूर कैसे करें।

कमजोरी दूर करने के उपाय -

दालचीनी - अगर आपको भी शरीर की कमजोरी बार-बार महशूस होती है और शरीर में थकान हो, तो ऐसे में रोजाना दालचीनी पाउडर का शहद के साथ सेवन करें। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

स्प्राउट्स - किसी भी व्यक्ति को अगर कमजोरी हो तो इसे दूर करने के लिए स्प्राउट्स खाएं। वही गेहूं या किशमिश को रात में भिगोकर सुबह उसके पानी का सेवन करने से भी शरीर की कमजोरी को कुछ ही दिनों में खत्म किया जा सकता है। चना भी रात को भिगोकर सुबह खा सकते हैं। इन सब उपाय को अपनाकर आप अपने शरीर की कमजोरी को कुछ ही दिनों में दूर कर सकते हैं।

सोयाबीन - सोयाबीन भूनकर खाया जा सकता है और इसकी सब्जी भी बेहद लाभकारी होती है। सोया मिल्क भी कमजोरी को दूर करने में बेहद लाभकारी है।

गोभी - अक्सर गोभी का सेवन सब्जी के रूप में किया जाता है। इसका सेवन सेहत को बहुत लाभ देता है फिर चाहे वो फूल हो या फिर पत्ता, दोनों ही प्रकार की गोभी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसका सूप भी बनाकर पिया जा सकता है और पत्ता गोभी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है।

गाजर - गाजर का सेवन व्यक्ति की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। कमजोरी को दूर करने में भी ये बेहद काम आता है। इसके सेवन से शरीर और जीवन में कोई भी परेशानी इससे दूर की जा सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।