जानिए डिलीवरी के बाद कैसा होना चाहिए महिला का खान-पान-Women's Diet After Delivery

जानिए डिलीवरी के बाद कैसा होना चाहिए महिला का खान-पान(फोटो-Sportskeeda hindi)
जानिए डिलीवरी के बाद कैसा होना चाहिए महिला का खान-पान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि महिलाएं जो भी खाती हैं, उसका सीधा असर शिशु पर पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ गर्भावस्था के दौरान ही नहीं बल्कि डिलीवरी (Delivery) के बाद भी महिला को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। जी हां क्योंकि डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर होता है। डिलीवरी के बाद मां को बच्चे को स्तनपान भी कराना होता है। ऐसे में महिलाओं को एक दिन में लगभग 21000 कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसलिए ऐसे में महिलाओं को पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। पौष्टिक चीजों का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, साथ ही मां और बच्चा स्वस्थ भी रहते हैं, तो आइए जानते हैं डिलीवरी के बाद महिलाओं को क्या-क्या खाना चाहिए।

जानिए डिलीवरी के बाद कैसा होना चाहिए महिला का खान-पान-Women's Diet After Delivery In Hindi

अंडा

मां जो भी खाती है, उसका सारा पोषण दूध के जरिए शिशु को मिलता है। इसलिए ऐसे में अगर डिलीवरी के बाद महिला अपने डाइट में अंडे (Egg) को शामिल करती हैं, तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मां और बच्चे को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।

खजूर

डिलीवरी के बाद महिलाओं को खजूर (Dates) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि डिलीवरी के बाद महिलाओं को रक्त स्त्राव ज्यादा होता है। ऐसे में उनको कमजोरी होने लगती है और शरीर में खून की कमी होने लगती है। लेकिन डिलीवरी के बाद महिलाएं रोजाना खजूर खाती हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और शरीर में खून की कमी भी नही होती है।

हल्दी वाला दूध

डिलीवरी के बाद महिलाओं को हल्दी वाले दूध (turmeric milk) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हल्दी वाला दूध पीने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

दाल

डिलीवरी के बाद दाल (Pulse) का सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि दाल में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से कमजोरी महसूस नहीं होती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन डिलीवरी के बाद लाभदायक साबित होता है। क्योंकि हरी सब्जियां विटामिन से भरपूर होती है, इसलिए अगर डिलीवरी के बाद महिलाएं हरी सब्जियों का सेवन करती हैं, तो इससे मां और बच्चा स्वस्थ भी रहते हैं। साथ ही डिलीवरी के बाद बढ़ते वजन को कम करने में भी मदद मिलती है।

ओटमील

ओटमील (Oatmeal) का सेवन डिलीवरी के बाद फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ओटमील में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। साथ ही ओटमील का सेवन आपको दिनभर ऊर्जा से भरपूर रखते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava