सेब के ऐसे लाजवाब 15 फायदे जो आपको कर देंगे हैरान

अंग्रेज़ी का वो मुहावरा तो आपने सुना ही होगा, "ऐन एप्पल ए डे, कीप्स अ डॉक्टर अवे" (प्रतिदिन खाया गया एक सेब आपको डॉक्टर से दूर रखता है)। सेब दुनिया के सबसे चर्चित फलों में से एक है। सेब लाल, हरे और पीले रंग में उपलब्ध है। हर एक तरह के सेब की अपनी विशेषताएं हैं। जहाँ एक ओर लाल सेब में खूब सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं तो वहीं दूसरी ओर हरे और पीले सेब में क्वेरसेटिन होता है जोकि मानसिक स्वास्थ के लिए लाभदायक है। ये तो केवल सेब की कुछ ही विशेषताएं हैं। आप सेब की अन्य खूबियां जानकर हैरान हो जायेंगे। तो आइये आपको बताते हैं सेब की वो 15 खूबियां जिन्हें जानकर आप खुद को सेब खाने से रोक नहीं पाएंगे।

#1 दातों के लिए फायदेमंद है सेब

ये शानदार फल दांतों की बेहतरी के लिए भी जाना जाता है। सेब में मौजूद मैलिक एसिड दांतों को सफ़ेद और चमकदार रखता है।कई कम्पनियाँ अपने टूथपेस्ट उत्पाद में सेब का इस्तेमाल करती हैं। सेब को खाने से मुँह का सलाइवा बनता रहता है जिससे दांत सड़ने की संभावना कम हो जाती है।

#2 हृदय का स्वस्थ स्थिर रहता है

सेब में पेक्टिन होता है जोकि एक घुलनशील फाइबर है जिसके कारण कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसी कारण एथेरोस्क्लेरोसिस होने का खतरा भी कम हो जाता है। यही फाइबर आपकी आंतों में फैट से जा मिलता है जिससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बनता। शोध कार्यों के अनुसार जो लोग नियमित रूप से सेब खाते हैं उन्हें दिल का दौरा आने की संभावना कम हो जाती है।

#3 डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए लाभदायक

सेब सबसे स्वस्थ फलों में से एक है। ये उन लोगों के लिए भी सुरक्षित है जिन्हें टाइप-2 डायबिटीज़ है। एक शोध कार्य के मुताबिक़, नियमित रूप से सुबह के नाश्ते में एक सेब खाने से टाइप 2 डायबिटीज़ का खतरा 29% तक कम हो जाता है। सेब शरीर में एंज़ाइम को स्टार्च में बदलने की बजाय शुगर में बदलता है जिससे शरीर को काम करने की ऊर्जा मिलती है।

#4 अस्थमा से लड़ने में मदद करता है सेब

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सेब आपके फेफड़ों को नुक्सान से बचाता है। 68,000 महिलाओं पर हुए एक शोध कार्य में ये साबित हुआ कि जो महिलाएं खूब सेब खाती हैं, उन्हें अस्थमा होने का सबसे कम खतरा था। इतना ही नहीं, सांस से जुड़ी अन्य समस्याओं जैसे ब्रोनकाइटिस के लिए भी फायदेमंद है सेब।

#5 कैंसर के सैल्स को खत्म करता है

कुछ गुण जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-म्यूटाजेनिक और एंटी-प्रोलिफरेटिव होने की वजह से सेब पैंक्रिआटिक कैंसर का खतरा कम करने में भी सक्षम है। विशेषज्ञों की मानें तो नियमित रूप से सेब का सेवन करने से स्तन में ट्यूमर होने की संभावना कम हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अपने कुछ तत्वों के कारण सेब के अंदर पेट के कैंसर सैल्स खत्म होते हैं।

#6 ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है सेब

सेब में काफी फ्लोरिडज़िन होता है जो महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियां कमज़ोर होना) जैसी बीमारी से बचाता है। सेब में बोरोन नामक तत्व भी पाया जाता है जिसके कारण हड्डियां मज़बूत भी होती हैं। निरंतर सेब खाने वाले लोगों के शरीर में से कम कैल्शियम निकलता है जोकि हड्डियों के लिए फायदेमंद रहता है।

#7 वज़न घटाने के लिए लाभदायक है सेब

सेब मे भरपूर फाइबर और पानी होता है। एक शोध के मुताबिक़ जो लोग खाने से पहले सेब खाते हैं उन्हें अपना पेट भरा-भरा लगता है। ये भी पाया गया कि सेब के साथ खाने की शुरुआत करने वाले लोगों, सेब से शुरुआत ना करने वाले लोगों की तुलना में 200 कैलरी कम लेते हैं।

#8 सेब से मानसिक स्वास्थ्य होता है बेहतर

सेब में क्वेरसेटिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है जोकि सेलुलर डेथ (सैल्स का मरना) के खतरे को रोकता है जिसके कारण न्यूरॉन्स (न्यूरॉन एक कोशिका है जिसका कार्य दिमाग से सूचना का आदान प्रदान करना है।) तक हवा आसानी से पहुँच पाती है। सेब खाने से डिमेंशिया (पागलपन/ मनोभ्रम) का खतरा भी कम हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार रोज़ सेब खाने से आपकी याददाश्त पर भी अच्छा असर पड़ता है।

#9 ऊर्जा बढ़ाता है सेब

सेब अपने शरीर को ऊर्जा से भरने का एक अच्छा स्रोत है। और इसी वजह से एक्सपर्ट एक्सरसाइज़ से पहले सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब के अंदर मौजूद क्वेरसेटिन और एंटीऑक्सीडेंट ये सुनिश्चित करते हैं कि आपकी शरीर को पूरी ऑक्सीजन मिले। और इसी कारण आप ऊर्जा से भरपूर भी महसूस कर पाते हैं।

#10 त्वचा के लिए फायदेमंद है सेब

आप अपने त्वचा के उन मर चुके सैल्स से छुटकारा पा लेते हैं जिनकी वजह से आपकी त्वचा खराब हो रही है। सेब की मदद से त्वचा के सैल्स दोबारा जन्म लेते हैं या ऐसा कहिये कि युवा हो जाते हैं जिससे आपकी त्वचा अच्छी और हाइड्रेटेड रहती है। रोज़ाना एक गिलास सेब का जूस पीने से आपकी त्वचा हर प्रकार की समस्या से दूर रहती है।

#11 झुर्रियों के लिए असरदार

चूँकि सेब में खूबसारे विटामिन होते हैं और साथ ही सेब शरीर में कोलेजन का उत्पाद बढ़ा देता है इसीलिए आप वक़्त से पहले बूढ़े नहीं होते और झुर्रियां भी नहीं आती। सेब में भरपूर विटामिन A होता है जिसके कारण झुर्रियां आपकी त्वचा से कोसों दूर रहती हैं। तो सेब अपनाएं और झुर्रियों को करें टाटा-बाय

#12 पाचन क्रिया में करता है मदद

सेब में खूब सारा फाइबर होता है जिसके कारण पाचन क्रिया के लिए सेब काफी फायदेमंद है। सेब आंतों के सुचारु तरीके से काम करने को सुनिश्चित करता है जिसके कारण कब्ज़, दस्त और अन्य पेट की समस्याएं आपसे दूर रहती हैं। सेब में मौजूद फाइबर की ही वजह से कई तरह के निकलते हैं जिनके कारण खाना शरीर को अच्छे से असर करता है और अनावश्यक कोलेस्ट्रॉल भी आपके खून की नालियों से अलग होता रहता है।

#13 एनीमिया के उपचार के लिए खाएं सेब

सेब खाने से आपको एनीमिया (खून की कमी) जैसी बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है क्योंकि सेब में आयरन होता है। शरीर रेड ब्लड सैल्स बढ़ाकर सेब न केवल एनीमिया से बचाता है बल्कि ये भी सुनिश्चित करता है की शरीर के हर अंग को सही तरह से ऑक्सीजन मिलती रहे। इसका फायदा से होता है कि खोना का प्रवाह शरीर में सही हो जाता है और हर अंग अच्छे से काम करता है।

#14 अल्जाइमर से बचाता है सेब

आप सभी जानते हैं अल्ज़ाइमर को भूलने की बिमारी भी कहा जाता है जोकि अक्सर बढ़ती उम्र के साथ हो जाती है। सेब के अंदर के फाइटोन्यूट्रिएंट तत्वों के एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव के कारण अल्ज़ाइमर जैसी बिमारी कम हो जाती है। धीरे धीरे टूट रहे डोपेमीन (दिमाग में एक तरह का केमिकल) बनाने वाले नर्व सैल्स ही अल्ज़ाइमर का कारण होते हैं। एक शोधकर्ता के मुताबिक, सेब इन्हीं सैल्स को टूटने से रोकता है।

#15 आँख के लिए भी लाभदायक

सेब आपको मोतियाबिंद, मैक्यूलर डिजनेरेशन (आंखों में धब्‍बेदार विकार) और आँख की अन्य बीमारियों से बचाता है। सेब खाने से आँखे मज़बूत होती हैं नज़र तेज़ होती है। साथ ही साथ रात के अंधेपन के उपचार के लिए भी सेब खाना एक बेहतर विकल्प है। चूँकि सेब में भरपूर फ्लेवनॉयड होते हैं इसीलिए वो आँखों को उन कणों से भी बचाता है जिससे आँखों को समस्याएं हो सकती हैं।