Asian Champions Trophy : भारत ने जापान को 10-2 से रौंदकर शानदार शुरुआत की

भारत ने पुरुष एशियन हॉकी चैंपियनशिप के अपने पहले मैच में जापान को 10-2 से हरा दिया। भारतीय टीम ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और विशेष तौर पर उसका ड्रैग फ्लिकिंग सबसे बेहतरीन रही। भारतीय कप्तान रुपिंदर पल सिंह ने 10 में से सर्वाधिक 6 गोल किए। उल्लेखनीय है कि यह सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर्स पर किए गए। रमनदीप सिंह ने दो जबकि तलविंदर सिंह और अफ्फान यूसुफ़ ने एक-एक गोल किया। भारत ने मैच की शानदार शुरुआत की। उसे ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा और जल्दी-जल्दी उसने चार गोल किए। मुकाबला एकतरफा रहा क्योंकि भारत ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा था। भारत ने पहले क्वार्टर के शुरुआती पांच मिनट में धीमी शुरुआत की, लेकिन अगले मिनटों में उसका आक्रमण हावी रहा। भारतीय टीम की तरफ से पहला गोल रमनदीप ने दूसरे मिनट में किया, जिन्होंने जापान की कमजोर रक्षापंती का पूरा फायदा उठाया और सर्किल में घुसकर दर्शनीय गोल किया। दूसरा और तीसरा गोल रुपिंदर पल ने सातवें व 9वें मिनट में किया। दोनों ही पेनल्टी कॉर्नर्स पर किए गए तभी जापान को एहसास हुआ कि उसे भी आक्रमण में तेजी लाना होगी। दूसरे क्वार्टर में भारत का आक्रमण और तेज हो गया। भारत ने लेकिन इस बीच दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और दोनों को गोल में तब्दील किया। तलविंदर सिंह ने फिर अपना जलवा दिखाया और शानदार गोल किया। भारत ने दूसरे क्वार्टर तक 7-0 की बढ़त बनाई। फिर जापान ने अपने आक्रमण तेज किए। किसी तरह जापान ने दो गोल किए जबकि भारत ने तीन गोल और करके मैच 10-2 से अपने नाम किया। भारत ने आखिरी क्वार्टर में अपने हमले तेज किए और जापान की पहुंच से मैच पूरी तरह बाहर कर दिया। भारत ने शानदार जीत दर्ज की और अब आगामी टूर्नामेंट में उसका विश्वास बढ़ा होगा। इस टीम ने दर्शाया कि चैंपियनशिप जीतना का दम है।