HIL 2017: कलिंगा लांसर्स ने पहली बार जीता ख़िताब

चंडीगढ़ में खेले गए हॉकी इंडिया लीग 2017 के फाइनल में कलिंगा लांसर्स ने दबंग मुंबई को 4-1 से हराकर पहली बार खिताब पर कब्ज़ा कर लिया है। पिछले साल की रनर अप कलिंगा लांसर्स ने इस बार कोई कमी नहीं रहे दी और मुकाबला जीता। दबंग मुंबई के फ्लोरियन फुक्स को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर और हीरो एचीवर अवॉर्ड दिया गया। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 12-12 गोल कलिंगा लांसर्स के मोरिट्ज फुएर्स्ते और ग्लेन टर्नर ने किये। कलिंगा लांसर्स ने 18वें मिनट में ग्लेन टर्नर के फील्ड गोल की मदद से 2-0 की बढ़त ले ली थी। 30वें मिनट में मोरिट्ज फुएर्स्ते ने एक और गोल करके टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। दबंग मुंबई के लिए अफ्फान युसूफ ने गोल करके स्कोर 3-1 किया, लेकिन अंत में मोरिट्ज ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए टीम को 4-1 से विजयी बढ़त दिला दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश विज़ार्ड्स ने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में दिल्ली वेवराइडर्स को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता था। ये हॉकी इंडिया लीग का पांचवां संस्करण था।

Edited by Staff Editor