अंतर्राष्ट्रीय हॉकी अवॉर्ड में भारत का दबदबा, सारे खिताब भारतीय खिलाड़ियों के नाम

FIH के द्वारा घोषित साल 2021 के सारे अवॉर्ड भारतीय खिलाड़ी और कोच के नाम रहे।
FIH के द्वारा घोषित साल 2021 के सारे अवॉर्ड भारतीय खिलाड़ी और कोच के नाम रहे।

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन यानि FIH की ओर से साल 2021 के लिए दिए जाने वाले हॉकी स्टार अवॉर्ड में दबदबा दिखाते हुए सभी अवॉर्ड अपने नाम किए। भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ कोच, सर्वश्रेष्ठ न्यू प्लेयर और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के अवॉर्ड जीते। इससे पहले भारत को सिर्फ एक बार FIH के इन अवॉर्ड की कैटेगरी में एक अवॉर्ड साल 2019 में मिला था जब मनप्रीत सिंह बेस्ट प्लेयर चुने गए थे।

FIH ने अवॉर्ड की आधिकारिक घोषणा करते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 41 साल बाद ओलंपिक मेडल जीतने की कामयाबी को अवॉर्ड में मिली जीत का मुख्य आधार बताया। वोटिंग में 79 नेशनल हॉकी असोसिएशन की ओर से उनके कप्तान और कोच ने वोट किया, मीडिया की ओर से वोटिंग की गई और फैंस ने भी वोट डाले।

भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम के नाम ये अवॉर्ड रहे -

  1. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी - हरमनप्रीत सिंह (पुरुष), गुरजीत कौर (महिला)
  2. सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर - पी आर श्रीजेश, सविता (महिला)
  3. सर्वश्रेष्ठ राइजिंग स्टार- विवेक प्रसाद (पुरुष), शर्मिला देवी (महिला)
  4. सर्वश्रेष्ठ कोच - ग्राहम रीड (पुरुष टीम कोच), शॉर्ड मरीन (महिला टीम कोच)

कोच ग्राहम रीड की सीख के सहारे पुरुष टीम ने सफलता के साथ टोक्यो ओलंपिक में पोडियम फिनिश की। कप्तान मनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही और पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच गंवाए, वो भी अपने से ऊंची रैंकिंग की टीमों के खिलाफ।

FIH ने इन अवॉर्ड की वोटिंग के जुड़ी पारदर्शिता को भी समझाया।
FIH ने इन अवॉर्ड की वोटिंग के जुड़ी पारदर्शिता को भी समझाया।

बात करें महिला हॉकी की तो यहां भी सारे अवॉर्ड भारत के ही नाम रहे। जिस अंदाज में ओलंपिक में ग्रुप स्टेज में पिछड़ रही टीम ने अपने आखिरी दोनों मुकाबले जीत क्वार्टर-फाइनल में प्रवेश किया, उसने सभी को चौंका दिया।

शॉर्ड मरीन को महिला हॉकी टीम के सर्वश्रेष्ठ कोच का अवॉर्ड मिला।
शॉर्ड मरीन को महिला हॉकी टीम के सर्वश्रेष्ठ कोच का अवॉर्ड मिला।

क्वार्टर-फाइनल में अपने से कहीं ऊंची रैंकिंग वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम को करारी शिकस्त देकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने सभी को हैरान कर दिया था। टीम के कोच शॉर्ड मरीन को अपने योगदान के लिए पूरे देश ने सर-आंखों पर बैठा लिया था। भारतीय महिला खिलाड़ियों

भारत किसी महिला गोलकीपर को पहली बार ये अवॉर्ड मिला है।
भारत किसी महिला गोलकीपर को पहली बार ये अवॉर्ड मिला है।

FIH के ट्विटर हैंडल के मुताबिक 3 लाख फैंस ने इस साल अलग-अलग कैटेगरी में विजेता चुनने के लिए ऑनलाईन वोटिंग में भाग लिया।

1998 में पहली बार दिए थे अवॉर्ड

FIH की ओर से 1998 से ही अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खेलने वाले देशों के बीच से हर साल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। साल 2020 में कोविड के कारण मुकाबले भी न के बराबर हुए, जिस कारण कोई अवॉर्ड घोषित नहीं किया गया। साल 2019 में भारतीय पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था, और ये अवॉर्ड पाने वाले वो पहले भारतीय खिलाड़ी थे। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवॉर्ड पहली बार साल 2014 में दिया गया था, और आज से पहले भारत के किसी भी गोलकीपर को ये अवॉर्ड नहीं मिला था। राईजिंग स्टार का अवॉर्ड पहली बार 2001 में दिया गया था, और यहां भी आज से पहले भारत के नाम कोई अवॉर्ड नहीं था।