रेत के बाद चावल के छिलकों से Hockey World Cup 2023 के लिए सुदर्शन पटनायक ने बनाई अद्भुत आकृति

सुदर्शन पटनायक ने 4500 वर्ग फीट से बड़े क्षेत्र में चावल के छिलकों से ये कला बनाई है।
सुदर्शन पटनायक ने 4500 वर्ग फीट से बड़े क्षेत्र में चावल के छिलकों से ये आकृति बनाई है।

मशहूर सैंड-आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ओडिशा में होने जा रहे FIH हॉकी विश्व कप 2023 का प्रचार लगातार अपने निराले अंदाज में कर रहे हैं। पद्मश्री से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के सुबर्नापुर जिले में चावल के छिलकों का इस्तेमाल कर विश्व कप ट्रॉफी की आकृति बनाई है। सुदर्शन ने इस आकृति के साथ भारतीय टीम को 'चक दे! इंडिया' लिखकर प्रोत्साहित भी किया है।

We created biggest Rice husk mosaic art (of around 4682sq feet area) of MEN'S HOCKEY WORLD CUP at Indoor stadium, #Subarnapur district in Odisha to cheer our Indian Hockey team with the message #ChakDeIndia 🇮🇳 #HockeyWorldCup2023 https://t.co/5pLuNdNfDk

2 दिन पहले ही सुदर्शन ने ओडिशा के भुवनेश्वर में बने बीजू पटनायक एयरपोर्ट के पास 15वें हॉकी विश्व कप से संबंधित आकृति रेत पर बनाई। सुदर्शन ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए रेत पर 105 फीट लंबी हॉकी स्टिक बनाई थी और साथ ही में 5 हजार हॉकी गेंद बनाकर अद्भुत कला का प्रदर्शन किया था। यह आकृति 5 टन रेत का इस्तेमाल कर 2 दिन में बनाई गई थी। सुदर्शन को इसमें 15 छात्रों का साथ भी मिला था।

I,with my team made a novel attempt by creating biggest Rice husk mosaic art (of 4682 sq feet )of MEN'SHOCKEY WORLDCUP at Indoor stadium,#Subarnapur, to cheer our Indian Hockey team. #HockeyWorldCup2023 @FIH_Hockey @TheHockeyIndia @Abolinaravane @DM_Subarnapur @sports_odisha https://t.co/HAonKAiO3A

विश्व कप में अधिक से अधिक फैंस की रुचि बढ़ाने के लिए सुदर्शन ने अब चावल के छिलकों की महत्ता दिखाते हुए नई आकृति बनाई। सुबर्नापुर जिला अपनी चावल की उपज के लिए मशहूर है और इसी वजह से इस फसल के छिलके का प्रयोग किया गया है। यह आकृति 4682 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाई गई है। सुदर्शन ने इसे तैयार करने में लगी मेहनत का पूरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 11 जनवरी के दिन हॉकी विश्व कप के शुभारंभ के रूप में हई ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भी सुदर्शन पटनायक की ओर से तैयार विशेष सैंड-एनिमेशन की प्रस्तुति दी गई।

सुदर्शन पटनायक ने 2018 में हुए पिछले विश्व कप के दौरान भी रेत पर विशेष आकृति बनाई थी। हॉकी विश्व कप के 15वें संस्करण के मुकाबले 13 जनवरी से शुरु होंगे। लगातार दूसरी बार ओडिशा को विश्व कप की मेजबानी मिली है। इस बार भुवनेश्वर के साथ ही राउरकेला में भी मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं। भारत को इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। टीम इंडिया 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

Edited by Prashant Kumar
1 comment