गुजरात जायंट्स द्वारा Pro Kabaddi League के 11वें सीजन के ऑक्शन में खरीदे गए तीन सबसे महंगे खिलाड़ी

Pro Kabaddi League
PKL 11 में गुजरात जायंट्स के सबसे महंगे खिलाड़ी (Photo: Pro Kabaddi League)

Most Expensive Buys of Gujarat Giants PKL 11 Auction: गुजरात जायंट्स ने अपने अधिकतर खिलाड़ियों को रिलीज करते हुए प्रो कबड्डी लीग (Pro kabaddi League) सीजन-11 नीलामी में कदम रखा था। इस दौरान गुजरात जायंट्स ने महज अपने पांच खिलाड़ियों (रेडर प्रतीक दहिया, रेडर राकेश, रेडर नितिन, ऑलराउंडर बालाजी डी और ऑलराउंडर जितेंदर यादव) को रिटेन किया था।

ऐसे में गुजरात जायंट्स पर एक संतुलित टीम बनाने की जिम्मेदारी थी, जिसको संभवत: उन्होंने भली-भांति निभाया है। गुजरात जायंट्स ने PKL नीलामी में कुल 10 से ज्यादा खिलाड़ियों को खरीदा। ऐसे में आइए जानते हैं Pro Kabaddi League सीजन-11 ऑक्शन में गुजरात जायंट्स के तीन सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में।

Pro Kabaddi League के 11वें सीजन के ऑक्शन में गुजरात जायंट्स के तीन सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं?

3. गुजरात जायंट्स ने सोमबीर को 20 लाख रुपये में खरीदा

डिफेंडर सोमबीर बीते PKL सीजन की तरह एक बार फिर गुजरात जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें जायंट्स ने ऑक्शन में 20 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा है। गुजरात जायंट्स ने सोमबीर को भले ही नीलामी से पहले रिलीज कर कर दिया था, लेकिन FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें वापस अपनी टीम में शामिल किया। Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में वो एक बार फिर राइट कॉर्नर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

2. PKL 11 में गुजरात जायंट्स का हिस्सा होंगे नीरज कुमार (35 लाख)

Pro Kabaddi League सीजन-10 में पटना पाइरेट्स के लिए खेलते हुए राइट कवर डिफेंडर नीरज कुमार ने 14 मैचों में 31 प्वाइंट्स हासिल किए थे। हालांकि, पीकेएल 11 से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके बाद नीलामी में गुजरात जायंट्स ने नीरज कुमार को 35 लाख रुपए में खरीदा। नीरज कुमार के पास अनुभव की कमी नहीं है और इस सीजन वो टीम की कप्तानी करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं।

1. गुमान सिंह बने PKL 11 में गुजरात जायंट्स के सबसे महंगे खिलाड़ी (1.97 करोड़)

PKL सीजन 10 में यू मुम्बा के लिए खेलते हुए रेडर गुमान सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान आकर्षित किया था। गुमान सिंह PKL-10 में कुल 18 मैच खेलते हुए 168 प्वाइंट अर्जित करने में सफल रहे थे। नीलामी में गुजरात जायंट्स ने गुमान सिंह को 1.97 करोड़ रुपये में खरीदा। बता दें कि, गुमान सिंह Pro Kabaddi League सीजन-11 नीलामी में सचिन तंवर और मोहम्मदरेज़ा शादलू के बाद तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now