3 खिलाड़ी जो पुनेरी पलटन के लिए Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं

3 players can score most raid points puneri paltan pro kabaddi league 11th season aslam inamdar
PKL 11 में पुनेरी पलटन के सबसे सफल रेडर साबित हो सकते हैं ये खिलाड़ी (Photo Credit: instagram/@mohit_goyat_08, @aslaminamdar_official_333)

Players Can Score Most Points for Puneri Paltan in PKL 11: पुनेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के बीते 10वें सीजन में खिताबी जीत हासिल की थी। इस दौरान पुनेरी पलटन ने फाइनल मैच में हरियाणा स्टीलर्स को शिकस्त दी थी। PKL 9 के फाइनल में हार का सामना करने के बाद पुनेरी पलटन ने PKL 10 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में अब पुनेरी पलटन Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में अपने खिताब को बरकरार रखने मैट पर उतरेगी।

PKL 10 में पुनेरी पलटन टीम के रेडर और ऑलराउंडर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में अहम योगदान दिया था। ऐसे में अब फ्रैंचाइजी को वापस से अपने प्रमुख खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में, जो Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में पुनेरी पलटन के लिए सर्वाधिक रेड पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं।

Pro Kabaddi League 11 में पुनेरी पलटन के लिए सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

3. पंकज मोहिते

Pro Kabaddi League के 10वें सीजन में पंकज मोहिते ने पुनेरी पलटन के लिए 22 मैच खेलते हुए कुल 96 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। इस दौरान पंकज ने 3 सुपर-10 और 4 सुपर रेड लगाए थे। पंकज PKL 7 में अपने डेब्यू के बाद से अभी तक पुनेरी पलटन का हिस्सा हैं। ऐसे में उन्होंने कई बार अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है और वो प्लेइंग 7 का भी प्रमुख हिस्सा हैं। ऐसे में अब वह आगामी PKL 11 में फ्रैंचाइजी के लिए सर्वाधिक रेड पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं।

2. मोहित गोयत

PKL 8 में पुनेरी पलटन से अपना डेब्यू करने वाले मोहित गोयत अभी तक सिर्फ पुनेरी पलटन का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान बीते सीजन 122 रेड पॉइंट्स हासिल करने के अलावा मोहित ने अपने करियर के तीनों सीजन में 100 से अधिक रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं। इस दौरान फ्रैंचाइजी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मोहित गोयत Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में भी टीम के लिए सर्वाधिक रेड पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं।

1. असलम इनामदार

पुनेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार ने बीते PKL 10 में टीम के लिए सर्वाधिक 142 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। इस दौरान दमदार प्रदर्शन करते हुए असलम इनामदार ने टीम की खिताबी जीत में खास योगदान दिया था। ऐसे में असलम वापस से PKL 11 में पुनेरी पलटन के लिए अहम योगदान देते हुए एक बार फिर टीम के लिए सर्वाधिक रेड पॉइंट्स हासिल कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now