Pro Kabaddi League में दिग्गज का बड़ा कारनामा, अहम लिस्ट में शामिल; परदीप नरवाल का रिकॉर्ड टूटने से बचा

अर्जुन देशवाल का बड़ा कारनामा (Photo Credit - @ProKabaddi)
अर्जुन देशवाल का बड़ा कारनामा (Photo Credit - @ProKabaddi)

Arjun Deshwal Completes 1100 Raid Points In PKL : जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान अर्जुन देशवाल ने प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अर्जुन देशवाल ने पीकेएल में अपने 1100 रेड पॉइंट पूरे कर लिए हैं। अर्जुन देशवाल ने तेलुगु टाइटंस के खिलाफ मैच में जैसे ही एक पॉइंट लिया उनके पीकेएल में 1100 रेड पॉइंट पूरे हो गए। उन्होंने अपने 106वें मैच में यह कारनामा किया। इसके साथ ही अर्जुन देशवाल अब परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह जैसे दिग्गज रेडर्स की लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।

Ad

अर्जुन देशवाल ने पीकेएल में पूरे किए 1100 रेड पॉइंट

अर्जुन देशवाल पिछले दो सीजन से पीकेएल में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन वो आशु मलिक के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले प्लेयर थे। उन्होंने 276 पॉइंट लिए थे। जबकि 10वें सीजन के दौरान 296 पॉइंट लाकर टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब इस सीजन भी प्रो कबड्डी लीग में अर्जुन देशवाल काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 150 से ज्यादा पॉइंट्स अभी तक ले लिए हैं और इस सीजन भी 300 पॉइंट के करीब जा सकते हैं।

Ad

प्रो कबड्डी लीग में अगर सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम परदीप नरवाल का है। परदीप नरवाल ने 183 मैच में 1758 पॉइंट हासिल किए हैं। जबकि बंगाल वारियर्स के मनिंदर सिंह भी 153 मैच में 1492 रेड पॉइंट हासिल कर चुके हैं। पवन कुमार सेहरावत ने 135 मैच में 1281 रेड पॉइंट हासिल किए हैं।

परदीप नरवाल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके अर्जुन देशवाल

आपको बता दें कि अर्जुन देशवाल ने इसी सीजन परदीप नरवाल का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा था। वो सबसे कम मैचों में 1000 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले दूसरे खिलाडी बने थे। अर्जुन देशवाल पीकेएल में नवीन कुमार के बाद दूसरे सबसे कम मैचों में 1000 रेड पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी बने थे। हालांकि वो सबसे तेज 1100 रेड पॉइंट पूरे करने का परदीप नरवाल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। परदीप नरवाल ने 99 मैचों में 1000 और 104वें मैच में 1100 रेड पॉइंट पूरे किए थे। जबकि अर्जुन देशवाल ने अपने 97वें मैच में 1000 और 106वें मैच में 1100 रेड पॉइंट पूरे किए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications