Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली केसी के 11वें सीजन के लिए पूरे शेड्यूल पर नजर

Dabang Delhi Vs Gujarat Giants Pro Kabaddi League In Jaipur - Source: Getty
PKL 11 में दबंग दिल्ली केसी के शेड्यूल पर नजर

Dabang Delhi KC PKL 11 Schedule: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 11वें सीजन का बिगुल बज चुका है। PKL 11 की शुरुआत 18 अक्टूबर से होने जा रही है। इस बीच 11वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान भी हो गया है। ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं Pro Kabaddi League सीजन-11 में दबंग दिल्ली के शेड्यूल के बारे में। बता दें कि, दबंग दिल्ली ने PKL 8 में अपनी एकमात्र खिताबी जीत हासिल की है, वहीं बीते PKL 10 में भी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही थी।

ऐसे में इस बार Pro Kabaddi League के 11वें सीजन में दबंग दिल्ली शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैट पर उतरेगी। इस दौरान दबंग दिल्ली केसी टीम का पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को यू मुम्बा टीम के खिलाफ खेला जाएगा। दबंग दिल्ली ने PKL 11 ऑक्शन में रेडर सिद्धार्थ देसाई, ऑलराउंडर आशीष नरवाल और ऑलराउंडर नितिन पनवार के रूप में तीन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा रकम खर्च की है।

Pro Kabaddi League 11 के लिए दबंग दिल्ली केसी के शेड्यूल पर नजर

18 अक्टूबर - दबंग दिल्ली केसी vs यू मुम्बा

21 अक्टूबर - यूपी योद्धाज vs दबंग दिल्ली केसी

26 अक्टूबर - तेलुगु टाइटंस vs दबंग दिल्ली केसी

28 अक्टूबर - हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली केसी

29 अक्टूबर - बेंगलुरु बुल्स बनाम vs दिल्ली केसी

31 अक्टूबर - पटना पाइरेट्स vs दबंग दिल्ली केसी

05 नवंबर - यू मुम्बा vs दबंग दिल्ली केसी

07 नवंबर - बंगाल वॉरियर्स vs दबंग दिल्ली केसी

08 नवंबर - दबंग दिल्ली केसी vs तमिल थलाइवाज

12 नवंबर - दबंग दिल्ली केसी vs पुनेरी पलटन

16 नवंबर - दबंग दिल्ली केसी vs बेंगलुरु बुल्स

20 नवंबर - दबंग दिल्ली केसी vs गुजरात जायंट्स

22 नवंबर - जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली केसी

26 नवंबर - दबंग दिल्ली केसी vs पटना पाइरेट्स

01 दिसंबर - तमिल थलाइवाज vs दबंग दिल्ली केसी

05 दिसंबर - दबंग दिल्ली केसी vs यूपी योद्धाज

9 दिसंबर - पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली केसी

12 दिसंबर - दबंग दिल्ली केसी vs तेलुगु टाइटंस

14 दिसंबर - दबंग दिल्ली केसी vs हरियाणा स्टीलर्स

16 दिसंबर - दबंग दिल्ली केसी vs बंगाल वॉरियर्स

21 दिसंबर - दबंग दिल्ली केसी vs जयपुर पिंक पैंथर्स

23 दिसंबर - गुजरात जायंट्स vs दबंग दिल्ली केसी

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now