PKL स्टार ने रचाई शादी, सचिन तंवर समेत कई खिलाड़ियों ने दी बधाई; देखें खूबसूरत तस्वीरें

परवेश भैंसवाल
परवेश भैंसवाल और उनकी वाइफ की तस्वीर (photo credit: instagram/umumba)

PKL Player Parvesh Bhainswal Married Nisha: भारत के कबड्डी प्लेयर और PKL में यू मुंबा के लिए खेलने वाले परवेश भैंसवाल के फैंस के लिए खुशखबरी है। परवेश भैंसवाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शादी की सबसे खूबसूरत बात यह है कि परवेश ने अपनी पत्नी को ही दहेज माना है। उन्होंने अपनी शादी में बिल्कुल भी दहेज नहीं लिया है, क्योंकि वह इसके सख्त खिलाफ हैं।

Ad

इसी वजह से उन्होंने शादी में एक रुपये में रिश्ता किया है। शादी समारोह में कई कबड्डी खिलाड़ी भी शामिल हुए। वहीं लोगों ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। आपको दिखाते हैं परवेश भैंसवाल और उनकी खूबसूरत पत्नी की तस्वीर।

शादी के बंधन में बंधे PKL प्लेयर परवेश भैंसवाल

परवेश भैंसवाल और निशा शादी के बंधन में बंध गए हैं। आपको बता दें कि कबड्डी खिलाड़ी परवेश भैंसवाल की पत्नी निशा मूल रूप से बागपत जनपद के सिनोली नंगला गांव की रहने वाली हैं। परवेश भैंसवाल ने बातचीत के दौरान कहा कि दुल्हन ही उनके लिए दहेज है। वह दहेज प्रथा के सख्त खिलाफ हैं। खिलाड़ी ने कहा कि एक पिता अपनी पढ़ी-लिखी बेटी को जीवन भर के लिए दे रहा है, और बेटी के समक्ष कोई पैसे या अन्य चीज मायने नहीं रखती है। खिलाड़ी ने दहेज के रूप में सिर्फ एक रुपया ही लिया।

यू मुंबा की टीम और साथी खिलाड़ियों ने परवेश भैंसवाल को दी बधाई

यू मुंबा की टीम की ओर से परवेश भैंसवाल को शादी की ढेरों बधाईयां दी गई हैं। यू मुंबा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर परवेश भैंसवाल और उनकी पत्नी की तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों दुल्हा और दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे हैं। यू मुंबा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "जब हमारे डिफेंडर ने अपने दिल को चोरी कराने के लिए अपना गार्ड हटा दिया। शादी के बंधन में बंधने पर बधाई, परवेश! पूरे यू मुंबा परिवार की ओर से आशीर्वाद और शुभकामनाएं!"

Ad

बता दें कि भारतीय खिलाड़ी राहुल चौधरी, सचिन तंवर और मनजीत सिंह भी परवेश भैंसवाल की शादी में शामिल हुए थे और उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी को शादी की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। परवेश भैंसवाल हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह रेलवे में सीटीआई के पद पर कार्यरत हैं।

परवेश भैंसवाल कबड्डी प्रो लीग में यू मुंबा की टीम की तरफ से खेलते हैं। उन्हें चीन के हांग्जो में हुए 2022 एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। वह 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications