Pro Kabaddi League में Pardeep Narwal का 4 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूटा, PKL 10 में दिग्गज कप्तान ने रचा इतिहास 

PKL 10
PKL 10 में आखिरकार टूटा Pardeep Narwal का रिकॉर्ड

PKL 10: प्रो कबड्डी (PKL 10) के 40वें मुकाबले में दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) के दिग्गज कप्तान नवीन कुमार (Naveen Kumar) ने इतिहास रचते हुए परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) के खिलाफ मैच के नवीन ने अपने 1000 रेड पॉइंट्स पूरे किए और यह कारनामा सबसे तेज करने वाले रेडर बन गए हैं।

बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ PKL 10 मैच से पहले नवीन कुमार के 990 रेड पॉइंट्स थे और उन्होंने दूसरे हाफ में अपना सुपर 10 पूरा करते हुए यह ऐतिहासिक कारनामा किया है। नवीन एक्सप्रेस ने 90वें मैच में यह कारनामा किया है और इसी के साथ परदीप नरवाल के 4 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

परदीप नरवाल ने साल 2019 में 99वें मैच में 1000 रेड पॉइंट्स पूरे किए थे और पिछले 4 सालों से यह रिकॉर्ड उनके नाम था। हालांकि, आखिरकार उनका रिकॉर्ड टूट गया है और नवीन ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। आपको बता दें कि PKL करियर में नवीन ने 90 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 1016 पॉइंट्स हैं। उन्होंने रेडिंग में 1001 और डिफेंस में 15 अंक हासिल किए हैं।

इस बीच नवीन कुमार ने अपने करियर में 63 सुपर 10 और 11 सुपर रेड भी लगाई हैं। इस रिकॉर्ड के अलावा नवीन के नाम PKL में लगातार सबसे ज्यादा मैचों में सुपर 10 लगाने का रिकॉर्ड भी है। देखना होगा कि आने वाले समय में कौन-कौन से रिकॉर्ड वो अपने नाम करने में कामयाब होते हैं। PKL 10 की बात की जाए तो नवीन ने 5 मैचों में 68 पॉइंट्स हासिल किए हैं और 5 सुपर 10 भी लगा चुके हैं।

PKL 10 में Naveen Kumar के अलावा किस रेडर ने पूरे किए 1000 रेड पॉइंट्स?

नवीन कुमार इकलौते ऐसे रेडर नहीं हैं जिन्होंने PKL 10 में 1000 रेड पॉइंट्स पूरे किए हैं। उनके अलावा इस सीजन की शुरुआत में तेलुगु टाइटंस के कप्तान पवन कुमार सेहरावत ने भी 1000 रेड पॉइंट्स पूरे किए थे। पवन ने Pro Kabaddi League के 10वें सीजन में पटना पाइरेट्स के खिलाफ मैच के दौरान यह कारनामा किया था।

High-Fyler ने 107वें मैच में यह बड़ा कारनामा किया था। नवीन कुमार और पवन के अलावा परदीप नरवाल, मनिंदर सिंह, दीपक निवास हूडा और राहुल चौधरी भी PKL में अपने 1000 रेड पॉइंट्स पूरे कर चुके हैं। इस समय सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स यूपी योद्धाज के कप्तान परदीप नरवाल के हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now