Pro Kabaddi 2023: PKL 10 के आखिरी लीग मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL 10
PKL 10 के लीग स्टेज के बाद कौन सी टीम किस स्थान पर रही? (Photo: PKL)

PKL 10: 21 फरवरी को पंचुकला में प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) के 10वें सीजन का आखिरी लीग मुकाबला खेला गया और इसके साथ ही ग्रुप स्टेज की समाप्ति हो गई है। हरियाणा स्टीलर्स ने अपने होम लेग में 4 मैच खेले, जिसमें उन्होंने दो मुकाबले जीतते हुए प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

Ad

पॉइंट्स टेबल में पुनेरी पलटन पहले स्थान पर रही और यह पहली बार हुआ, जब PKL इतिहास में उन्होंने टेबल को टॉप किया। तेलुगु टाइटंस लगातार तीसरे सीजन में सबसे निचले स्थान पर रहे हैं। PKL 10 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स इस समय जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स पुनेरी पलटन के मोहम्मदरेज़ा शादलू के हैं। इस आर्टिकल में हम PKL 10 पॉइंट्स टेबल और टॉप रेडर्स एवं डिफेंडर्स के बारे में बताने वाले हैं।

PKL 10 के लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों की क्या स्थिति?

Ad

1) पुनेरी पलटन: 22 मैचों में 96 अंक

2) जयपुर पिंक पैंथर्स: 22 मैचों में 92 अंक

3) दबंग दिल्ली केसी: 22 मैचों में 79 अंक

4) गुजरात जायंट्स: 22 मैचों में 70 अंक

5) हरियाणा स्टीलर्स: 22 मैचों में 70 अंक

6) पटना पाइरेट्स: 22 मैचों में 69 अंक

7) बंगाल वॉरियर्स: 22 मैचों में 55 अंक

8) बेंगलुरु बुल्स: 22 मैचों में 53 अंक

9) तमिल थलाइवाज: 22 मैचों में 51 अंक

10) यू मुंबा: 22 मैचों में 45 अंक

11) यूपी योद्धाज: 22 मैचों में 31 अंक

12) तेलुगु टाइटंस: 22 मैचों में 21 अंक

PKL 10 के टॉप 5 रेडर्स

1) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 262 रेड पॉइंट्स

2) आशु मलिक (दबंग दिल्ली केसी) - 257 रेड पॉइंट्स

3) पवन कुमार सेहरावत (तेलुगु टाइटंस) - 202 रेड पॉइंट्स

4) मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 197 रेड पॉइंट्स

5) नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 196 रेड पॉइंट्स

PKL 10 के टॉप 5 डिफेंडर्स

1) मोहम्मदरेज़ा शादलू (पुनेरी पलटन) - 92 टैकल पॉइंट्स

2) कृष्णा ढुल (पटना पाइरेट्स) - 73 टैकल पॉइंट्स

3) योगेश (दबंग दिल्ली केसी) - 70 टैकल पॉइंट्स

4) साहिल गुलिया (तमिल थलाइवाज) - 69 टैकल पॉइंट्स

5) अंकुश राठी (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 69 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications