PKL 11 के लिए गुजरात जायंट्स ने किया कप्तान का ऐलान, 1.97 करोड़ में खरीदे गए खिलाड़ी को बनाया उपकप्तान

Pkl 11 Gujarat giants announced captain and vice captain pro kabaddi league 11th season
PKL 11 के लिए गुजरात जायंट्स ने की नए कप्तान और उपकप्तान की घोषणा (Photo Credit: instagram/@kabaddineeraj, gumansingh1999)

Gujarat Giants Announced Captain and Vice Captain Ahead PKL 11: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन-11 की शुरुआत आगामी 18 अक्टूबर से होने जा रही है। इस बीच गुजरात जायंट्स ने एक बड़ा ऐलान करते हुए PKL 11 के लिए अपने कप्तान और उपकप्तान के नामों की घोषणा कर दी है। गुजरात जायंट्स ने नीरज कुमार को टीम का नया कप्तान बनाया है तथा गुमान सिंह को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान इवेंट में टीम की नई जर्सी भी लॉन्च हुई है, जिसमें टीम के खिलाड़ी आगामी सीजन में मैट पर नजर आएंगे। बता दें कि, बीते PKL 10 के दौरान फज़ल अत्राचली टीम की कमान संभालते नजर आए थे, जो कि इस बार लीग के 11वें सीजन में बंगाल वॉरियर्स का हिस्सा हैं।

Pro Kabaddi League सीजन-11 के मद्देनजर गुजरात जायंट्स ने अपने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, टीम के नए कप्तान डिफेंडर नीरज कुमार और नए उपकप्तान रेडर गुमान सिंह PKL 11 में पहली बार गुजरात जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। दोनों ही खिलाड़ियों को फ्रैंचाइजी ने 11वें सीजन के ऑक्शन के दौरान खरीदा था। गुजरात जायंट्स ने एक ओर जहां नीरज कुमार पर 35 लाख रुपए खर्च किए थे, वहीं दूसरी ओर गुमान सिंह को 1.97 करोड़ की भारी भरकम कीमत पर हासिल किया था। जाहिर तौर पर इस बदलाव के साथ गुजरात जायंट्स PKL 11 में अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी। गुजरात जायंट्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की है। इस दौरान कप्तान के रूप में नीरज के नाम का ऐलान करते हुए टीम ने लिखा कि,

कैप्टन कहां है? कैप्टन यहां है?

साथ ही एक अन्य पोस्ट में टीम के नए उपकप्तान की जानकारी साझा करते हुए गुजरात जायंट्स फ्रैंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि,

अपने उपकप्तान का स्वागत करें। वह कप्तान का समर्थन करने और टीम को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

PKL 11 से पहले नीरज और गुमान के लीग करियर पर नजर

गुजरात जायंट्स के नए कप्तान नीरज कुमार बीते PKL 10 के दौरान पटना पाइरेट्स से खेलते नजर आए थे। इस दौरान नीरज ने 14 मैचों में कुल 31 टैकल पॉइंट्स हासिल किए थे। नीरज ने Pro Kabaddi League के 7वें सीजन में पटना पाइरेट्स टीम से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वह लगातार PKL 10 तक इसी टीम का हिस्सा रहे। नीरज ने अपने लीग करियर में कुल 80 मैच खेलते हुए 172 टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं। इसी के साथ गुजरात जायंट्स के नए उपकप्तान गुमान सिंह की बात करें तो उन्हें PKL 10 में यू मुम्बा टीम से खेलते देखा गया था। गुमान ने बीते सीजन 18 मैचों में कुल 163 रेड पॉइंट्स हासिल किए थे। PKL के 7वें सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स से अपना डेब्यू करने वाले गुमान ने लीग करियर में कुल 58 मैच खेलते हुए 400 रेड पॉइंट्स अपने नाम दर्ज किए हैं।

Quick Links

Edited by Rajat Verma
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications