PKL 2022 में U Mumba की बहुत ही जबरदस्त जीत, ईरानी खिलाड़ी ने किया शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन

PKL 2022
PKL 2022 में यू मुंबा की जीत (Photo: Pro Kabaddi League)

यू मुंबा (U Mumba) ने PKL 2022 के 40वें मैच में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) को 37-29 से हराते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की। इस जीत के साथ यू मुंबा की टीम 21 अंकों के साथ 5वें और गुजरात जायंट्स की टीम 19 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।

Ad

PKL 2022 में यू मुंबा ने गुजरात जायंट्स को हराया

पहले हाफ के बाद गुजरात जायंट्स और यू मुंबा के बीच स्कोर 16-16 से बराबरी पर था। मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों के रेडर्स का जलवा देखने को मिला। यू मुंबा के लिए हैदर अली और गुमान सिंह, तो गुजरात जायंट्स के लिए राकेश संगरोया-प्रशांत कुमार राय ने रेडिंग में पॉइंट्स हासिल किए। इस बीच पहले 5 मिनट में ही गुजरात के कप्तान चंद्रन रंजीत को चोट लगी और उन्हें बाहर होना पड़ा। यू मुंबा के ऊपर ऑल-आउट का खतरा मंडराने लगा था और इसकी मुख्य वजह गलत समय पर टीम के दो डिफेंडर्स का सेल्फ-आउट होना भी रहा। हैदरअली ने जबरदस्त तरीके से राकेश को सुपर टैकल करते हुए अपनी टीम के लिए डिफेंस का खाता खोला। राकेश ने एक बार फिर यू मुंबा को ऑल-आउट करने का प्रयास किया, लेकिन इस बार मुंबई की तरफ से मोहित ने सुपर टैकल किया। 16वें मिनट में आखिरकार गुजरात जायंट्स ने पहली बार यू मुंबा को लोना दिया। मुंबई की टीम पहले हाफ में जरूर ऑल-आउट हुई, लेकिन इसके बावजूद 20 मिनट की समाप्ति के बाद वो स्कोर को बराबरी पर रखने में कामयाब हुए।

दूसरे हाफ की शुरुआत यू मुंबा ने अच्छे तरीके से की, लेकिन जल्द ही गुजरात जायंट्स ने मोमेंटम हासिल किया और अपना सुपर 10 पूरा करते हुए यू मुंबा को ऑल-आउट की तरफ धकेला। इस बीच मुंबई की तरफ से जय भगवान ने एचएस राकेश को सुपर टैकल करते हुए अपनी टीम को बचाया। मुंबई ने ना सिर्फ अपना लोना टाला, बल्कि मैच में बढ़त भी हासिल की। गुमान सिंह के सुपर 10 की बदौलत मुंबई की टीम गुजरात को लोना देने के करीब आ गए और मैच के 35वें मिनट में पहला बार मुंबा ने जायंट्स को ऑल-आउट किया। गुजरात जायंट्स के डिफेंस की तरफ से काफी गलतियां देखने को मिला और इसका फायदा मुंबा ने अपनी बढ़त में इजाफा करके किया। मुकाबले के अंत में मुंबई ने जबरदस्त तरीके से अपनी लीड को बरकरार रखा और आसानी से इस मैच को जीत लिया। गुजरात जायंट्स की टीम मैच से एक अंक भी हासिल नहीं कर पाई और खिलाड़ियों से हुई बड़ी गलती टीम को काफी भारी पड़ी।

यू मुंबा के लिए इस मैच में गुमान सिंह ने सबसे ज्यादा 12 रेड पॉइंट्स हासिल किए। इसके अलावा ईरानी खिलाड़ी हैदरअली ने रेडिंग में 8 और डिफेंस में दो टैकल पॉइंट्स हासिल करते हुए शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया। डिफेंस में सुरिंदर सिंह ने तीन टैकल पॉइंट्स लिए। गुजरात जायंट्स के लिए रेडिंग में राकेश संगरोया ने सबसे ज्यादा 12 रेड पॉइंट्स लिए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications