PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स, टैकल पॉइंट्स, सुपर 10 और हाई 5 लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट 

PKL 2022
PKL 2022 में रहा जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल और अंकुश का दबदबा (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 खत्म हो चुका है और जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) ने फाइनल में पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) को शिकस्त देते हुए खिताब अपने नाम किया। पहले सीजन के बाद यह दूसरा मौका है जब उन्होंने यह खिताब जीता है। इस सीजन जयपुर पिंक पैंथर्स को चैंपियन बनाने में अर्जुन देशवाल और अंकुश का बहुत बड़ा हाथ था।

अर्जुन ने जहां सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल किए और साथ ही सबसे ज्यादा सुपर 10 भी लगाए। इसके अलावा अंकुश ने सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल किए औऱ हाई 5 भी लगाए। इन दोनों खिलाड़ियों के दम पर ही जयपुर ने आखिकार ट्रॉफी जीतने में कामयाब पाई। इस आर्टिकल में हम PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स, टैकल पॉइंट्स, सुपर 10 और हाई 5 लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नज़र डालेंगे।

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स किस खिलाड़ी के थे?

1- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स): 24 मैचों में 296 रेड पॉइंट्स

2- भरत (बेंगलुरु बुल्स): 23 मैचों में 279 रेड पॉइंट्स

3- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी): 23 मैचों में 254 रेड पॉइंट्स

4- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज): 23 मैचों में 243 रेड पॉइंट्स

5- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स): 21 मैचों में 238 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स किस खिलाड़ी के थे?

1- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 24 मैचों के बाद 89 टैकल पॉइंट्स

2- मोहम्मदरेजा चियानेह (पटना पाइरेट्स): 20 मैचों के बाद 84 टैकल पॉइंट्स

3- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स): 24 मैचों के बाद 72 टैकल पॉइंट्स

4- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स): 23 मैचों के बाद 64 टैकल पॉइंट्स

5- अमन (बेंगलुरु बुल्स): 24 मैचों के बाद 60 टैकल पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा सुपर 10 किस खिलाड़ी ने लगाए?

1- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स): 24 मैचों के बाद 17 सुपर 10

2- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी): 23 मैचों के बाद 16 सुपर 10

3- भरत (बेंगलुरु बुल्स): 23 मैचों के बाद 16 सुपर 10

4- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज): 23 मैचों के बाद 15 सुपर 10

5- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स): 21 मैचों के बाद 14 सुपर 10

PKL 2022 में सबसे ज्यादा हाई 5 किस खिलाड़ी ने लगाए?

1- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स): 24 मैचों के बाद 9 टैकल पॉइंट्स

2- परवेश भैंसवाल (तेलुगु टाइटंस): 21 मैचों के बाद 6 टैकल पॉइंट्स

3- मोहम्मदरेजा चियानेह (पटना पाइरेट्स): 20 मैचों के बाद 6 टैकल पॉइंट्स

4- सागर राठी (तमिल थलाइवाज): 17 मैचों के बाद 5 टैकल पॉइंट्स

5- गिरीश मारुती एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स): 18 मैचों के बाद 4 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now