PKL 2022: राहुल चौधरी द्वारा PKL के सभी सीजन में किए गए प्रदर्शन पर नज़र 

PKL 2022
PKL 2022 में राहुल चौधरी बने चैंपियन (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022: राहुल चौधरी (Rahul Chaudhari) प्रो कबड्डी लीग के सबसे पहले और बहुत बड़े स्टार में से एक हैं। हाल ही में समाप्त हुए PKL 2022 में शो-मैन ने अपना सबसे बड़ा सपना पूरा किया और जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) के लिए खेलते हुए आखिरकार पहली बार PKL का खिताब अपने नाम किया।

राहुल चौधरी के लिए हाल में समाप्त हुआ सीजन पिछले सीजन की तुलना में काफी ज्यादा अच्छा रहा। हालांकि 'पोस्टर बॉय' ने पहले 6-7 सीजन में जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देखते हुए पिछले दो सीजन काफी साधारण रहे। इसके बावजूद राहुल की गिनती PKL के दिग्गजों में की जाती है और वो उन 4 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने PKL में 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल किए हैं।

राहुल चौधरी ने अपने PKL करियर में 150 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 1100 पॉइंट्स हैं। उन्होंने रेडिंग में 1039 और टैकल में 61 पॉइंट्स हासिल किए। वो 42 सुपर 10 लगा चुके हैं। साथ ही 25 सुपर रेड भी लगाई हैं। इस आर्टिकल में Pro Kabaddi League, PKL के हर सीजन में किए गए प्रदर्शन पर नज़र डालने वाले हैं।

#) PKL 2022, 9वां सीजन: जयपुर पिंक पैंथर्स

राहुल चौधरी ने 21 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 73 पॉइंट्स हासिल किए। राहुल ने रेडिंग में 71 और डिफेंस में दो टैकल पॉइंट्स हासिल किए। पोस्टर बॉय ने साथ ही 2 सुपर 10 और एक सुपर रेड भी लगाई।

#) PKL 2021-22, 8वां सीजन: पुनेरी पलटन

राहुल चौधरी को सिर्फ 7 मैच खेलने का मौका मिला और इसमें उन्होंने 13 पॉइंट्स ही हासिल किए। यह सभी पॉइंट्स उन्होंने रेडिंग में ही हासिल किए। इस बीच राहुल एक भी सुपर 10 या सुपर रेड लगाने में कामयाब नहीं हुए।

#) PKL 2019, सातवां सीजन: तमिल थलाइवाज

राहुल चौधरी ने 22 मुकाबलों में 138 पॉइंट्स हासिल किए। इसमें 130 पॉइंट्स रेडिंग में और 8 टैकल पॉइंट्स शामिल थे। राहुल ने 4 सुपर 10 लगाए और वो एक भी सुुपर रेड लगाने में कामयाब नहीं हुए।

#) PKL 2018-2019, छठा सीजन: तेलुगु टाइंटस

राहुल चौधरी ने 21 मैच खेल, जिसमें उनके 166 पॉइंट्स थे। राहुल ने रेडिंग में 159 और डिफेंस में 7 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। राहुल ने 4 सुपर 10 और 4 ही सुपर रेड लगाई। साथ ही वो एक सुपर टैकल करने में भी कामयाब हुए।

#) PKL 2017, 5वां सीजन: तेलुगु टाइंटस

राहुल चौधरी ने 22 मैचों में 193 पॉइंट्स हासिल किए और इसमें 184 पॉइंट्स रेडिंग में आए। साथ ही उन्होंने 9 टैकल पॉइंट्स भी हासिल किए। राहुल चौधरी ने 8 सुपर 10 लगाए और 5 सुपर रेड भी लगाई।

#) PKL 2016, चौथा सीजन: तेलुगु टाइंटस

राहुल चौधरी ने 16 मैचों में 150 पॉइंट्स हासिल किए। 146 पॉइंट्स राहुल ने रेडिंग में और 4 टैकल करते हुए हासिल किए। शो-मैन ने 7 सुपर 10 लगाए। इसके अलावा उन्होंने 6 सुपर रेड और एक सुपर टैकल भी किया।

#) PKL 2016, तीसरा सीजन: तेलुगु टाइंटस

राहुल चौधरी ने 13 मैचों में 99 पॉइंट्स हासिल किए। उन्होंने 87 रेडिंग में और 12 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। राहुल चौधरी ने तीसरे सीजन में 4 सुपर 10 लगाए। इस बीच उन्होंने एक सुपर रेड लगाई और साथ ही दो सुपर टैकल किए।

#) PKL 2015, दूसरा सीजन: तेलुगु टाइंटस

राहुल चौधरी ने 14 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 107 पॉइंट्स हासिल किए। शो-मैन ने रेडिंग में 98 और टैकल में 9 पॉइंट्स हासिल किए। इस बीच उन्होंने 5 सुपर 10 लगाए और 6 सुपर रेड भी लगाई।

#) PKL 2014, पहला सीजन: तेलुगु टाइंटस

राहुल चौधरी ने पहले सीजन में 14 मुकाबलों में 169 पॉइंट्स हासिल किए। उन्होंने रेडिंग में 151 और टैकल में 10 पॉइंट्स हासिल किए। राहुल चौधरी ने 8 सुपर 10 लगाए और साथ ही दो सुपर रेड भी लगाई। उन्होंने एक सुपर टैकल भी किया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now