PKL 2022 में Jaipur Pink Panthers और Puneri Paltan के फाइनल में पहुंचने के बाद टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स

PKL 2022
PKL 2022 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 का पहला और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के NSCI स्टेडियम में 15 दिसंबर को खेला गया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स (JAI vs BLR) को 49-29 के विशाल अंतर से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई।

दूसरे सेमीफाइनल में पुनेरी पलटन ने रोमांचक मैच में तमिल थलाइवाज (PUN vs TAM) को 39-37 से हराते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की। इसी के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में अब जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन का मैच होगा। इन दोनों मैचों के बाद PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स जयपुर के ही अंकुश के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 23 मैचों के बाद 290 रेड पॉइंट्स

2- भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 23 मैचों के बाद 279 रेड पॉइंट्स

3- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 23 मैचों के बाद 254 रेड पॉइंट्स

4- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 23 मैचों के बाद 243 रेड पॉइंट्स

5- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 21 मैचों के बाद 238 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 23 मैचों के बाद 86 टैकल पॉइंट्स

2- मोहम्मदरेजा शादलू (पटना पाइरेट्स) - 20 मैचों के बाद 84 टैकल पॉइंट्स

3- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 24 मैचों के बाद 72 टैकल पॉइंट्स

4- अमन (बेंगलुरु बुल्स) - 24 मैचों के बाद 60 टैकल पॉइंट्स

5- रिंकू एचसी ( यू मुंबा) - 19 मैचों के बाद 59 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender