PKL 2022 के फाइनल में Jaipur Pink Panthers के चैंपियन बनने के बाद टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL 2022
PKL 2022 का फाइनल समाप्त हो गया (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 17 दिसंबर 2022 को 9वें सीजन का फाइनल मुकाबला खेला गया। जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन (JAI vs PUN) के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला, जिसे अंत में जयपुर पिंक पैंथर्स ने 33-29 से जीतते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। यह दूसरा मौका है जब जयपुक पिंक पैंथर्स PKL चैंपियन बने हैं। इससे पहले वो सीजन 1 में चैंपियन बने थे।

Ad

जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के बीच हुए फाइनल मुकाबले के बाद PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल के ही हैं। सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स इस सीजन जयपुर पिंक पैंथर्स के अंकुश के रहे। डिफेंडर्स की लिस्ट में जरूर एक बदलाव हुआ है और रेडर्स में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 24 मैचों के बाद 296 रेड पॉइंट्स

2- भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 23 मैचों के बाद 279 रेड पॉइंट्स

3- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 23 मैचों के बाद 254 रेड पॉइंट्स

4- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 23 मैचों के बाद 243 रेड पॉइंट्स

5- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 21 मैचों के बाद 238 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 24 मैचों के बाद 89 टैकल पॉइंट्स

2- मोहम्मदरेजा शादलू (पटना पाइरेट्स) - 20 मैचों के बाद 84 टैकल पॉइंट्स

3- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 24 मैचों के बाद 72 टैकल पॉइंट्स

4- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 23 मैचों के बाद 64 टैकल पॉइंट्स

5- अमन (बेंगलुरु बुल्स) - 24 मैचों के बाद 60 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by Narender
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications