PKL 2022 का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप, टीम ने आखिरी रेड में जीता हुआ मैच गंवाया   

PKL 2022 - यू मुंबा की रोमांचक जीत (Photo - Pro Kabaddi League)
PKL 2022 - यू मुंबा की रोमांचक जीत (Photo - Pro Kabaddi League)

PKL 2022 के 71वें मुकाबले में यू मुंबा ने रोमांचक तरीके से पुनेरी पलटन को 34-33 से हराया और अंक तालिका में जबरदस्त छलांग लगाते हुए सातवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। 12 मैचों में यह यू मुंबा की सातवीं जीत है, वहीं पुनेरी पलटन की यह 13वें मैच में चौथी हार है और वह पहले स्थान पर कायम हैं।

Ad

PKL 2022 में यू मुंबा और पुनेरी पलटन की जबरदस्त टक्कर

पहले हाफ के बाद स्कोर 15-15 से बराबर था। शुरुआती 10 मिनट में मैच काफी धीमा रहा और दोनों ही टीमों ने ज्यादा अटैक नहीं किया, लेकिन इसके बाद यू मुंबा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगातार काफी पॉइंट लिए लेकिन जर्सी पुलिंग के चक्कर में वह पुनेरी पलटन को ऑल आउट करने से चूक गए और इसके बाद सुपर टैकल की मदद से पुनेरी पलटन ने 12-10 की बढ़त हासिल कर ली।

हालाँकि 18वें मिनट में पुनेरी पलटन को यू मुंबा ने ऑल आउट कर ही दिया और स्कोर को अपने पक्ष में 15-13 कर दिया, लेकिन हाफ खत्म होने से पहले पुनेरी पलटन ने स्कोर को 15-15 की बराबरी पर ला दिया। पहले 20 मिनट में यू मुंबा की तरफ से गुमान सिंह ने सबसे ज्यादा 7 रेड पॉइंट लिए, वहीं सुरिंदर सिंह की गैरमौजूदगी में आज टीम की कप्तानी कर रहे रिंकू ने डिफेंस में तीन टैकल पॉइंट लिए। पुनेरी पलटन की तरफ से मोहित गोयत ने 6 पॉइंट (4 रेड + 2 टैकल) और असलम इनामदार ने 5 पॉइंट (4 रेड + 1 टैकल) लिए।

दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए स्कोर को 19-16 कर दिया था, हालाँकि एक सुपर टैकल की मदद से यू मुंबा ने स्कोर को 19-19 से फिर बराबर कर दिया। मोनू गोयत ने एक रेड में दो पॉइंट लेकर स्कोर को 22-19 कर दिया। इसके बाद 31वें मिनट में पुनेरी पलटन ने यू मुंबा को ऑल आउट भी किया और ब्रेक के समय वह 25-20 से आगे हो गए।

ब्रेक के बाद यू मुंबा ने फिर से वापसी की और 35वें मिनट में उन्होंने पुनेरी पलटन की बढ़त को सिर्फ एक पॉइंट का कर दिया था और स्कोर 26-25 था। इस दौरान गुमान सिंह ने अपना सुपर 10 भी पूरा किया। 38वें मिनट में यू मुंबा ने पुनेरी पलटन को ऑल आउट किया और स्कोर 30-30 से बराबर हो गया। अगले मिनट में यू मुंबा ने मैच में एक बढ़त भी ले ली। आखिरी रेड से पहले स्कोर 33-33 से बराबर हो गया था, लेकिन अंतिम डू और डाई रेड में आशीष ने एक पॉइंट लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

यू मुंबा की तरफ से गुमान सिंह ने मैच में सबसे ज्यादा 13 रेड पॉइंट लिए। डिफेंस में रिंकू ने चार टैकल पॉइंट लिए। पुनेरी पलटन की तरफ से मोहित गोयत ने सुपर 10 लगाया और 10 रेड एवं तीन टैकल पॉइंट हासिल किये। पुनेरी पलटन के कप्तान फज़ल अत्राचली मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे और एक भी पॉइंट हासिल नहीं कर सके।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications