PKL 2022 में UP Yoddhas और Jaipur Pink Panthers की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स 

PKL 2022
PKL 2022 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 12 नवंबर को तीन मुकाबले खेले गए और तीनों ही मैच पूरी तरह से एकतरफा रहे थे। 73वें मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स (BEN vs GUJ) को 46-27, 74वें मैच में यूपी योद्धाज ने तेलुगु टाइटंस को (41-30) और 75वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने दबंग दिल्ली केसी (JAI vs DEL) को 57-32 से हराया।

पुनेरी पलटन अभी भी पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान, जयपुर पिंक पैंथर्स दूसरे, यूपी योद्धाज चौथे, बंगाल वॉरियर्स सातवें, दबंग दिल्ली आठवें, गुजरात जायंट्स 11वें और तेलुगु टाइटंस आखिरी स्थान पर हैं। PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स इस समय दबंग दिल्ली केसी के नवीन कुमार के हैं और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स जयपुर पिंक पैंथर्स के अंकुश के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- पुनेरी पलटन (13 मैचों के बाद 44 पॉइंट्स)

2- जयपुर पिंक पैंथर्स (13 मैचों के बाद 43 पॉइंट्स)

3- बेंगलुरु बुल्स (12 मैचों के बाद 41 पॉइंट्स)

4- यूपी योद्धाज (13 मैचों के बाद 40 पॉइंट्स)

5- यू मुंबा (12 मैचों के बाद 38 पॉइंट्स)

6- पटना पाइरेट्स (12 मैचों के बाद 38 पॉइंट्स)

7- बंगाल वॉरियर्स (12 मैचों के बाद 37 पॉइंट्स)

8- दबंग दिल्ली केसी (13 मैचों के बाद 35 पॉइंट्स)

9- तमिल थलाइवाज (12 मैचों के बाद 34 पॉइंट्स)

10- हरियाणा स्टीलर्स (13 मैचों के बाद 31 पॉइंट्स)

11- गुजरात जायंट्स (12 मैचों के बाद 31 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (13 मैचों के बाद 9 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 13 मैचों के बाद 149 रेड पॉइंट्स

2- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 13 मैचों के बाद 148 रेड पॉइंट्स

3- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 11 मैचों के बाद 133 रेड पॉइंट्स

4- भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 12 मैचों के बाद 129 रेड पॉइंट्स

5- सुरेंदर गिल (यूपी योद्धाज) -12 मैचों के बाद 129 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 13 मैचों के बाद 48 टैकल पॉइंट्स

2- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 13 मैचों के बाद 40 टैकल पॉइंट्स

3- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 12 मैचों के बाद 39 टैकल पॉइंट्स

4- जयदीप दहिया (हरियाणा स्टीलर्स) - 13 मैचों के बाद 38 टैकल पॉइंट्स

5- आशु सिंह (यूपी योद्धाज) - 13 मैचों के बाद 37 टैकल पॉइंट्स

Quick Links